विज्ञापन

700 में से 699 नंबर! अंग्रेजी में कटा सिर्फ 1 नंबर, जानिए 10वीं Topper अनमोल की कहानी

Himachal Board 10th Result 2026 ; अनमोल ने आगे की पढ़ाई के लिए नॉन-मेडिकल (Non-Medical) स्ट्रीम चुनी है और वर्तमान में वे एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाहरा में पढ़ रही हैं. वे भविष्य में टीचिंग (शिक्षण) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं.

700 में से 699 नंबर! अंग्रेजी में कटा सिर्फ 1 नंबर, जानिए 10वीं Topper अनमोल की कहानी
अनमोल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया.

Anmol HPBOSE Topper: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के दसवीं के नतीजों में बेटियों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. इस साल की परीक्षा में अनमोल ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है. अनमोल ने 700 में से 699 अंक प्राप्त कर न केवल इतिहास रचा है, बल्कि राज्य के लाखों युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है. एनडीटीवी से बातचीत में अनमोल ने अपना टॉपर सीक्रेट साझा किया है, जिसे हर स्टूडेंट को जानना चाहिए.

कैसे मिली यह शानदार कामयाबी?

अनमोल ने बताया कि वह हर दिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थीं और जो भी डाउट्स होते थे, उन्हें अगले दिन टीचर्स से पूछकर दूर कर लेती थीं. 

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों ने उनकी छोटी-छोटी गलतियों को गंभीरता से लिया और उन्हें सुधारने में पूरी मदद की.

सोशल मीडिया से दूरी और निरंतरता है जरूरी

अनमोल ने आगे बताया कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र प्रैक्टिस बनाए रखना, शिक्षकों की सलाह को गंभीरता से लेना और सोशल मीडिया से दूरी बनाना रहा है. 

सफलता में मां-बाप और टीचर्स का है बड़ा हाथ

अनमोल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया.

बच्चों को शिक्षित करने का है सपना

अनमोल ने आगे की पढ़ाई के लिए नॉन-मेडिकल (Non-Medical) स्ट्रीम चुनी है और वर्तमान में वे एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाहरा में पढ़ रही हैं. वे भविष्य में टीचिंग (शिक्षण) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं. ताज्जुब की बात यह है कि अनमोल का पूरे रिजल्ट में सिर्फ एक अंक कटा है, और वह भी केवल अंग्रेजी विषय में.
 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HPBOSE 10th Result 2026, Himachal Board Topper, Anmol HPBOSE Topper, 10th Board Success Story, HP Board Result Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com