विज्ञापन

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाली शाम्या ने शेयर किया सफलता का मूल मंत्र

एनडीटीवी से बात करते हुए शाम्या ने बताया की उन्होंने पिछले चार से पांच साल के सैंपल पेपर से लेकर PVQ तक सोल्व किए थे. जिसके चलते परीक्षा में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई.

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाली शाम्या ने शेयर किया सफलता का मूल मंत्र
शाम्या ने कहा कि वो यूपीएससी पास कर आईएएस ऑफिसर बना चाहती है.

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल धर्मशाला की  छात्रा शाम्या बरजत्या ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है. शाम्या बरजत्या राजकीय माध्यमिक पाठशाला दाढ़ी की छात्रा है. शाम्या बरजत्या ने अपनी सफलता का मूल मंत्र NDTV के साथ शेयर किया. शाम्या बरजत्या ने अपनी पढ़ाई के रूटीन पर बात की. उन्होंने कहा शुरू के छह महीने केवल जो मुख्य विषय थे, मैंने उसपर पूरा ध्यान दिया,  सितंबर महीने तक तो उनका पूरा ध्यान पॉलिटिकल और साइकोलॉजी पर था. चीजें अच्छे से याद रहे इसके लिए शाम्या विषय दूसरों को समझाती थी जिसे ऐक्टिव रिकॉल भी बोला जाता है. शाम्या ने बताया कि उसे भाषा विषय में दिक्कत आई थी खासकर हिंदी में, ऐसे में शाम्या  ने इनपर ज्यादा फोकस किया.

कितने घंटे की पढ़ाई

शाम्या ने आगे कहा, वो सितंबर महीने तक मात्र दो से तीन घंटे ही पढ़ाई करती थी. लेकिन उसके बाद वो स्कूल के अलावा पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी.  अपने पूरे दिन के शेड्यूल पर बात करते हुए शाम्या ने कहा, जिस दिन स्कूल हो वो शाम को पांच से आठ घंटे पढ़ाई करती थी. वहीं जिस दिन स्कूल की छुट्टी होती थी शाम्या उस दिन दस या बारह घंटे पढ़ाई करती थी. 

पेपर कैसे किया सोल्व

एनडीटीवी से बात करते हुए शाम्या ने बताया की उन्होंने पिछले चार पांच वर्षों के सैंपल पेपर से लेकर PVQ तक सोल्व किए थे. जिसके चलते परीक्षा में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई.

आईएएस ऑफिसर बनने का है सपना

अपने भविष्य के प्लान पर बात करते हुए शाम्या ने कहा कि वो यूपीएससी पास कर आईएएस ऑफिसर बना चाहती है. देश की सेवा करना चाहती हैं. शाम्या के पिता निकेश हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Board Class 12, Samanya Himachal Board Topper, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com