विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 27, 2022

RRB Group D Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी फेज -5 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल किया जारी 

RRB Group D Exam Phase 5 Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के पांचवें चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस संबंध में बोर्ड ने एक नोटिस अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है.

Read Time: 3 mins
RRB Group D Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी फेज -5 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल किया जारी 
RRB Group D Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी फेज -5 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल किया जारी 
नई दिल्ली:

RRB Group D Exam Phase 5 Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अखिल भारतीय स्तर I ग्रुप डी  (Group D) भर्ती परीक्षा के पांचवें चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है. रेलवे बोर्ड ने नोटिस जारी कर आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के पांचवें चरण की परीक्षा तिथियों (RRB Group D Exam Phase 5 Dates) की जानकारी दी है. बोर्ड ने परीक्षा की तिथियों के साथ एग्जाम सिटी सेंटर ( exam city center) और एडमिट कार्ड (admit card) की भी जानकारी अपने नोटिस में दी है. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 के पांचवें चरण की परीक्षा (RRB Group D Recruitment Exam 2022) 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा सीबीटी मोड में होगी. इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी की जानकारी 27 सितंबर यानी आज दी जाएगी. 

CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी के नतीजे आ चुके हैं, इस परीक्षा में 6 छात्रों को मिले हैं 100 पर्सेंटाइल

वहीं आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 के पांचवें चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड संबंधित सभी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं. फिलहाल आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के चौथे चरण  ( RRB Group D Phase 4 CBT 2022) की परीक्षा 19 सितंबर से शुरू है, जो 7 अक्टूबर 2022 तक चलेगी. चौथे चरण की परीक्षा के लिए बोर्ड ने एग्जाम सिटी सेंटर की जानकारी 12 सितंबर को दी गई थी. 

बता दें कि मार्च 2019 में 1 लाख से अधिक रिक्तियों के लिए आरआरबी स्तर 1 अधिसूचना जारी की गई थी. नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप डी के कुल 1,03,769 पदों पर भर्तियां की जानी हैं. इस परीक्षा के लिए पूरे सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. 

UPSSSC PET 2022: अक्टूबर में होगी पीईटी परीक्षा, एग्जाम मोड और परीक्षा का पैटर्न जानें

प्राइम टाइम : राजस्‍थान में गहलोत समर्थकों के तेवर से कांग्रेस संकट में, पायलट का कर रहे विरोध

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET PG 2024 परीक्षा पर बड़ी अपडेट, गृह मंत्रालय करेगा परीक्षा की निगरानी, ​​परीक्षा से ठीक 2 घंटे पहले तैयार होगा प्रश्नपत्र
RRB Group D Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी फेज -5 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल किया जारी 
CBSE Board 12th Result 2024 Declared Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित, 87.98% स्टूडेंट पास, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा, Direct Link
Next Article
CBSE Board 12th Result 2024 Declared Live Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित, 87.98% स्टूडेंट पास, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा, Direct Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;