RRB Section Controller Exam 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है.
अगर आपने इस भर्ती का पहला चरण (First Stage) पास कर लिया है, तो अब आपको अगले पड़ाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए. रेलवे बोर्ड के मुताबिक, दूसरे चरण की CBAT परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे अलग-अलग जोन में सेक्शन कंट्रोलर के कुल 368 खाली पदों को भरने जा रहा है. ये तो बात हो गई परीक्षा तारीख की अब आइए जानते हैं एडमिट कार्ड कब जारी होगा.
RRB Section Controller Exam 2026 : RRB एडमिट कार्ड कब जारी करेगा?
RRB से उम्मीद है कि वह परीक्षा से चार दिन पहले, 2 जून को एडमिट कार्ड जारी करेगा.
RRB Section Controller Exam 2026 : एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे "RRB Section Controller CBAT Admit Card 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
यह भी पढ़ें- RRB NTPC UG Admit Card : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किए NTPC UG परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं