विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

मध्य प्रदेश: अब नहीं होगा ग्रेजुएट लेवल पर सेमेस्टर एग्जाम सिस्टम

महाविद्यालयों के आगामी शिक्षा सत्र 2017-18 से स्नातक स्तर (बीए, बीएससी, बीकॉम) पर परीक्षाएं वार्षिक होगी, क्योंकि सेमेस्टर प्रणाली को खत्म करने का निर्णय लिया गया है. 

मध्य प्रदेश: अब नहीं होगा ग्रेजुएट लेवल पर सेमेस्टर एग्जाम सिस्टम
मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली को खत्म कर दिया गया है और परीक्षा अब वार्षिक आधार पर होगी. यह निर्णय मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया. सरकार के प्रवक्ता और जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि महाविद्यालयों के आगामी शिक्षा सत्र 2017-18 से स्नातक स्तर (बीए, बीएससी, बीकॉम) पर परीक्षाएं वार्षिक होगी, क्योंकि सेमेस्टर प्रणाली को खत्म करने का निर्णय लिया गया है. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना को भी मंजूरी दे दी गई, इसके अलावा उत्कृष्टता पुरस्कारों की राशि में भी इजाफा किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Semester System, No More Semester System, Next Session, MP, Madhya Pradesh, Madhya Prades, Madhya Pradesh Assembly, Semester System Out From Next Session In MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com