विज्ञापन

JEE Main 2026 Admission: NIRF रैंकिंग के अनुसार ये हैं टॉप 10 NITs, जहां आप ले सकते हैं एडमिशन

भारत के टॉप 100 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 18 NIT शामिल हैं. नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 की सूची में टॉप 8 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कॉलेज हैं. वहीं इस सूची में 9वें स्थान पर NIT तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy) है.

JEE Main 2026 Admission: NIRF रैंकिंग के अनुसार ये हैं टॉप 10 NITs, जहां आप ले सकते हैं एडमिशन
JEE Main 2026 स्कोर के आधार पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन मिलता है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 अप्रैल को JEE Main 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर ही है और जल्द ही JEE Main 2026 सेशन 2 के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे. नतीजों के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी जारी की जाएगी. JEE Main 2026 परीक्षा के स्कोर के जरिए छात्र भारत के कई प्रतिष्ठित सरकारी और निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं. NITs, IIITs और GFTIs जैसे केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश भी इसी परीक्षा में आई रैंक के हिसाब से मिलता है. इस साल अगर आपने JEE Main की परीक्षा दी है और इस दुविधा में है कि रिजल्ट आने के बाद किस NITs में दाखिला लेने चाहिए, तो ये दुविधा आज हम दूर करने वाले हैं. 

टॉप NITs की सूची

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 के अनुसार, भारत के शीर्ष 10 NITs कौन से हैं, इसकी सूची नीचे दी गई है. सूची में पहले टॉप 8 इंजीनियरिंग कॉलेज में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कॉलेज ही हैं. वहीं इस सूची में 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs) में से, NIT तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy) लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है. भारत के शीर्ष 100 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 18 NIT शामिल हैं.

NITs का नामNIRF 2025 की रैंकिंग क्या हैकहां पर है
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली9तमिलनाडु
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला13ओडिशा
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सूरतकल17कर्नाटक
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट21Kerala
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल28तेलंगाना
मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान42राजस्थान
विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर44नागपुर
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्गापुर49पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर50असम
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना53पटना

NITs, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं और ये सेंट्रली फंडेड टेक्निकल संस्थान हैं. कैंडिडेट अपने JEE Main 2026 स्कोर का इस्तेमाल अलग-अलग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एडमिशन ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- JEE Main में नहीं आई अच्छी रैंक तो क्या नहीं मिलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन? जान लीजिए जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com