NEET UG Counseling 2021: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग 2021 के लिए राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है. मेडिकल काउंसिलिंग कमिटी (MCC) की वेबसाइट के अनुसार नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 जनवरी रात आठ बजे से शुरू हो गई है, जो 30 जनवरी की दोपहर को समाप्त होगी. उम्मीदवार https://mcc.nic.in की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसिलिंग कमिटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा करना होगा.
मेडिकल काउंसिलिंग कमिटी (MCC) के अनुसार, यूजी काउंसलिंग 2021 में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों/कॉलेजों को यह मालूम हो कि मद्रास में माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष गिडला बाला सूर्य चंद्र और अन्य के मामले में 27 जनवरी को हुई सुनवाई के कारण यूजी काउंसलिंग के राउंड -1 को रोक दिया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
30 जनवरी तक कर सकेंगे शुल्क भुगतान
काउंसलिंग के लिए शुल्क भुगतान की सुविधा 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जबकि उम्मीदवार रात 11:55 बजे तक अपनी पसंद भर सकते हैं और उसे लॉक कर सकते हैं. वहीं सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 31 जनवरी 2022 को होगी और राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 1 फरवरी 2022 को घोषित किया जाएगा.
नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन (NEET UG Counseling 2021 Registration)
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.in पर जाएं.
2. फिर यूजी काउंसलिंग टैब पर क्किक करें.
3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं.
4. मांगी गई जरूरी जानकारियां दर्ज करें.
5. इसके बाद लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भर लें.
6.डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क का भुगतान करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें.
7. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें.
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान डॉक्यूमेंट्स (Documents) की आवश्यकता होगी, इसलिए इसकी तैयारी पहले ही कर लें और डॉक्यूमेंट्स की एक सेट तैयार रखें. रजिस्ट्रेशन के दौरान एनईईटी यूजी (NEET UG) आवेदन फॉर्म की एक प्रति भी लगेगी इसलिए इसकी एक कॉपी भी रखें.
ये दस्तावेज तैयार रखें (Keep these documents ready)
1. नीट एडमिट कार्ड
2. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
3. नीट मार्कशीट
4.10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
5.12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
5.आईडी प्रूफ (आधार कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
6.आठ पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ
7.प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर
8.कास्ट सर्टिफिकेट (एप्लीकेबल होने पर)
9. दिव्यांग सर्टिफिकेट (एप्लीकेबल होने पर)
ये भी पढ़ें ः NEET PG Counselling 2021: राउंड 1 सीट से 3 फरवरी तक दे सकेंगे रिजाइन, जानकारी यहां से लें
CBSE Term 1 Results 2021 : अभी तैयार नहीं है टर्म 1 का रिजल्ट, छात्रों को करना होगा इंतजार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं