NEET PG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee) ने हाल ही में कहा है कि आवेदक 3 फरवरी की शाम 4 बजे तक नीट पीजी 2021 (NEET PG Counselling 2021) एमडी, एमएस काउंसलिंग के पहले राउंड में आवंटित सीट से रिजाइन दे सकते हैं. उम्मीदवारों के सीट से हटने के बाद ही उन्हें राउंड 2 का हिस्सा माना जाएगा और उन पर वही नियम लागू होंगे जो काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए लागू होते हैं. बता दें कि राउंड 1 NEET PG काउंसलिंग प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 23 जनवरी से 28 जनवरी के बीच कॉलेजों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना था.
एमसीसी ने कहा कि कॉलेज त्याग पत्र ऑनलाइन जनरेट करेंगे, ऐसा नहीं करने पर इस्तीफे को शून्य माना जाएगा और आवेदक का सीट पर कब्जा माना जाएगा और उसपर राउंड 2 नियम लागू होंगे. एमसीसी ने उम्मीदवारों को यह सलाह दी है कि आवंटित कॉलेज द्वारा उनका रिजाइन लेटर ऑनलाइन (एमसीसी द्वारा प्रदान किए गए पोर्टल के माध्यम से) तैयार होना चाहिए, जिसमें विफल रहने पर इस्तीफे को शून्य माना जाएगा और उस सीट पर उम्मीदवार का कब्जा माना जाएगा. ऐसे उम्मीदवारों पर राउंड -2 के नियम लागू होंगे. एमसीसी ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जेनरेट त्याग पत्र के अलावा किसी भी पत्र को इस्तीफा पत्र माना जाएगा.
एमसीसी ने कहा कि अगर उम्मीदवार राउंड-2 में अपग्रेडेशन के लिए सहमति देता है, राउंड -2 काउंसलिंग में भाग लेता है, लेकिन अपग्रेड नहीं होता है, तो वह राउंड 2 में आवंटित सीट से इस्तीफा नहीं दे सकता है, लेकिन उसे सीट बरकरार रखनी होगी. ऐसे मामले में राउंड -2 के नियम लागू होंगे क्योंकि उम्मीदवार ने विकल्पों का प्रयोग किया है और राउंड -2 में भाग लिया है. यदि उम्मीदवार को राउंड-2 में अपग्रेड नहीं किया जाता है तो उसके सीट से इस्तीफे का कोई विकल्प नहीं है. राउंड -1 में शामिल होने वाले उम्मीदवार जो न तो राउंड -2 में भाग लेते हैं और न ही राउंड -1 की सीट से इस्तीफा देते हैं, उन्हें निर्धारित समय के बाद राउंड -2 का हिस्सा माना जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें ः UP NEET PG Counselling 2021: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डेट और आवेदन प्रक्रिया जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं