NEET UG 2021 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) 2021 काउंसलिंग ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए प्रोविजनल रिजल्ट शुक्रवार, 22 अप्रैल को घोषित कर दिया है. उम्मीदवार एमसीसी नीट यूजी ( MCC NEET UG 2021) स्ट्रे वैकेंसी रिजल्ट को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से देख और चेक कर सकते हैं. एमसीसी ने एक बयान में कहा, उम्मीदवार 22 अप्रैल, 2022 तक शाम 4:00 बजे तक स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड नीट यूजी 2021 रिजल्ट में किसी तरह की विसंगति के बारे में समिति को ईमेल आईडी mccresultquery@gmail.com के माध्यम से सूचित कर सकते हैं.
एमसीसी ने आगे उम्मीदवारों को सूचित किया कि प्रोविजनल रिजल्ट प्रकृति में केवल सांकेतिक है और परिवर्तन के अधीन है. एमसीसी ने आगे कहा, " प्रोविजनल रिजल्ट में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और अनंतिम परिणाम को कानून के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NEET UG 2021 Counselling Stray Vacancy Round Result: ऐसे करें डाउनलोड
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं.
2."यूजी काउंसलिंग 2021 के स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें.
3.अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
4.नीट-यूजी स्ट्रे वेकेंसी राउंड का परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
5.भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रोविजनल रिजल्ट की घोषणा के बाद और एमसीसी की वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज / संस्थान से संपर्क करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं