NEET UG Counselling 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) काउंसलिंग 2021 के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन करेगा. एमसीसी ने एक बयान में कहा कि नीट यूजी (NEET-UG) स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड 2021 का आयोजन 323 एमबीबीएस रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. इस राउंड का आयोजन इसलिए किया जाएगा ताकि अखिल भारतीय कोटा / केंद्रीय संस्थान / केंद्रीय विश्वविद्यालय / एम्स / जिपमर सीटें बर्बाद न हों. उम्मीदवार एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in.पर जाकर नीट -यूजी की खाली सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें ः NEET UG Counselling 2021: ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी रिजल्ट की घोषणा आज, अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
MP NEET PG Counselling 2021: मॉप-अप राउंड का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां से करें चेक
एमसीसी नीट-यूजी काउंसलिंग 2021 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए कोई नया पंजीकरण नहीं करेगा. जिन उम्मीदवारों ने पूर्व-पंजीकरण किया है और जिनके पास कोई सीट नहीं है, वे इस दौर में भाग ले सकते हैं. हालांकि, उम्मीदवारों को स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नए सिरे से विकल्प भरना होगा.
सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग लेने के लिए 50,000 रुपये सिक्योरिटी डिपोजिट करना होगा, यह राशि रीफंडेवल है. जो उम्मीदवार सीट आवंटन में भाग नहीं लेंगे उनकी रीफंडेवल सिक्योरिटी डिपोजिट जब्त कर ली जाएगी.
एमसीसी ने कहा, "अखिल भारतीय कोटा या राज्य कोटे में कोई सीट नहीं रखने वाले उम्मीदवार स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग लेने के पात्र हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं