NEET Counselling 2020: नीट काउंसलिंग 2020 आज से शुरू हो रही है. मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 27 अक्टूबर से शुरू हो रही है. जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2020) पास कर ली है, वे नीट काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं.
नीट परीक्षा 2020 में सफल होने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए 2 नवंबर शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि, पेमेंट करने की सुविधा 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक अपनी पसंद के अनुसार पाठ्यक्रम और कॉलेजों के विकल्प भरने की अनुमति दी जाएगी. च्वाइस लॉकिंग 4 बजे से शुरू होगी और 2 नवंबर 2020 को 11:59 बजे बंद हो जाएगी. सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 3 और 4 नवंबर 2020 को होगी और परिणाम 5 नवंबर 2020 को घोषित किए जाएंगे.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अलॉटेड सीट से संतुष्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 6 नवंबर से 12 नवंबर तक अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा. अपनी सीट से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं है, वे अगले राउंड का इंतजार कर सकते हैं. NEET काउंसलिंग के पहले राउंड के बाद बची हुई सीटें दूसरे राउंड में उपलब्ध होंगी.
NEET Counselling 2020: काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्टर
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर “UG Medical Counselling” के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद ‘New Registration' के लिंक पर क्लिक करें.
- अब पूछी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें.
- नया रोल नंबर और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा. नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करने के लिए इन क्रेडेंशियल का उपयोग करें.
- वेब पोर्टल पर फिर से जाएं और 'कैंडिडेट लॉग इन' चुनें.
- अब अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर के लॉग इन करें.
- सभी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें.
- इसके बाद आपको एनटीए डेटाबेस के अनुसार अपने सभी जानकारी दिखाई जाएगी. जानकारी वेरिफाई करें और 'पंजीकरण की पुष्टि करें' पर क्लिक करें. ऐसा करने पर एक पंजीकरण स्लिप बन जाएगी. अब आप पंजीकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले सकते हैं.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फीस भरें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं