विज्ञापन

NASA में काम करना है तो जानें क्‍या करें पढ़ाई, कैसे मिलेगी नौकरी

How to get job in NASA: स्‍पेस में दिलचस्‍पी रखने वाले छात्रों का सपना होता है कि वे दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी NASA में काम करें. पर शायद आपको ये पता नहीं होगा कि नासा में केवल अंतरिक्ष विज्ञान पढ़ने वालों के लिए ही नहीं, कई अन्‍य स्‍ट्रीम्‍स के छात्रों को भी नौकरी के अवसर मिलते हैं.

NASA में काम करना है तो जानें क्‍या करें पढ़ाई, कैसे मिलेगी नौकरी

How to get job in NASA: स्‍पेस में दिलचस्‍पी रखने वाले छात्रों का सपना होता है कि वे दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी NASA में काम करें. पर शायद आपको ये पता नहीं होगा कि नासा में केवल अंतरिक्ष विज्ञान पढ़ने वालों के लिए ही नहीं, कई अन्‍य स्‍ट्रीम्‍स के छात्रों को भी नौकरी के अवसर मिलते हैं. जानें नासा में कैसे नौकरी मिल सकती है, क्‍या पढ़ाई करनी होती है.  

NASA में नौकरियां 

NASA में इंजीनियर, साइंटिस्ट, डेटा एनालिस्ट, कंप्यूटर एक्सपर्ट, रिसर्चर और एस्ट्रोनॉट जैसी कई तरह की नौकरियां होती हैं. इसके लिए साइंस और मैथ्स में मजबूत पकड़ होनी चाहिए. स्कूल स्तर पर Physics, Chemistry और Mathematics पर खास ध्यान देना चाहिए. 

12वीं के बाद ये पढ़ें 

12वीं के बाद छात्र Aerospace Engineering, Mechanical Engineering, Computer Science, Electronics, Robotics, Astronomy या Physics जैसे कोर्स चुन सकते हैं. भारत में IITs, IISc और टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से पढ़ाई करने वाले कई छात्र आगे NASA से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स में काम करते हैं. 

डिग्री नहीं, अब हुनर की है कीमत, ये 5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्‍यादा रुपये

रिसर्च फील्ड में मौका 

अगर कोई छात्र रिसर्च फील्ड में जाना चाहता है तो उसे मास्टर्स और PhD करना फायदेमंद हो सकता है. NASA में रिसर्च आधारित नौकरियों के लिए उच्च शिक्षा को काफी महत्व दिया जाता है. इसके अलावा Artificial Intelligence, Machine Learning, Coding और Data Science जैसी स्किल्स भी काफी डिमांड में हैं. 

इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें 

छात्रों को कॉलेज के दौरान इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना चाहिए. स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और रिसर्च से जुड़े प्रोजेक्ट्स रिज्यूमे को मजबूत बनाते हैं. Coding Competitions, Hackathons और Research Papers भी चयन में मदद कर सकते हैं. 

बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम पास करना होता है

कैसे करें नौकरी के लिए एप्‍लाई 

NASA की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर इंटर्नशिप और जॉब्स की जानकारी जारी होती रहती है. छात्र वहां जाकर आवेदन कर सकते हैं. अंग्रेजी कम्युनिकेशन स्किल और टीमवर्क भी बहुत जरूरी माने जाते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Get Job In NASA, NASA, NASA Jobs, Career In NASA, NASA Update News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com