KVS Admission 2022-23: केवी की पहली कक्षा में एडमिशन की दूसरी लिस्ट भी जारी, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

KVS Class 1 Admission 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केवी पहली कक्षा (KV Class 1) में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है. नीचे दिए जा रहे लिंक से मेरिट लिस्ट चेक करें साथ ही जानिए कि केवी कक्षा 1 में एडमिशन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

KVS Admission 2022-23: केवी की पहली कक्षा में एडमिशन की दूसरी लिस्ट भी जारी, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

KVS Admission 2022-23: केवी की पहली कक्षा में एडमिशन की दूसरी लिस्ट भी जारी

नई दिल्ली:

KVS Class 1 Admission 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने केवी पहली कक्षा (KV Class 1) में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है. केवीएस पहली कक्षा एडमिशन लिस्ट 2022 (admission list 2022) केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - kvsangathan.nic.in पर देखी जा सकती है. केन्द्रीय विद्यालय संगठन 10 मई को केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2022 के लिए तीसरी लिस्ट जारी करेगा. केवी कक्षा 1 एडमिशन 2022 की मेरिट लिस्ट इस लिंक से चेक करें.

अनारक्षित सीटों के लिए प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट की घोषणा 6 मई से 17 मई, 2022 तक की जाएगी. कक्षा 11 को छोड़कर सभी वर्गों के लिए केवीएस प्रवेश 2022 की अंतिम तिथि 30 जून को जारी होगी. बता दें कि केन्द्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन की मेरिट लिस्ट 3 मई को जारी की गई थी.

ये भी पढ़ें ः KVS Admission 2022-23: केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, इस लिंक से करें चेक

KVS Admissions 2022-23: केंद्रीय विद्यालय ने एडमिशन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किया, कक्षा 1 के लिए उम्र सीमा बढ़ाई

KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालयों में एमपी कोटा खत्म, संशोधित दिशानिर्देश जारी

KVS Admission 2022-23: मेरिट लिस्ट चेक करने के स्टेप

1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं.

2.यहां केवी कक्षा 1 प्रवेश सूची 2022 के लिंक पर क्लिक करें.

3.अब क्षेत्र का नाम, स्कूल का नाम और राज्य चुनें.

4. केवीएस प्रवेश परिणाम 2022-23 पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध होगा.

5. इसके अलावा सीधे स्कूल की वेबसाइट पर जाएं और क्रमशः रिजल्ट चेक करें.

6. केवी प्रवेश सूची 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए 1 प्रिंटआउट कर लें.

KVS Class 1 Admission 2022: इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

-उम्र को प्रमाणित करने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र. 

-निवास प्रमाण पत्र.

-वर्दीधारी रक्षा कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति का प्रमाण पत्र.

-संसद सदस्यों और पीएसयू कर्मचारियों के पोते-पोतियों के लिए, बच्चे के माता-पिता में से किसी एक के उनके साथ संबंध का प्रमाण.

-केवीएस कर्मचारी के पोते-पोतियों के लिए, केवीएस कर्मचारी के साथ बच्चे के माता-पिता में से किसी एक के संबंध का प्रमाण.

-जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

-पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो.