विज्ञापन

KVS Admission 2026: कक्षा 1 से 9 और 11 के एडमिशन का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

एडमिशन प्रोसेस ऑनलाइन होगा. यानी  माता-पिता या गार्जियन को ऑनलाइन ही फॉर्म जमा करवाने होंगे. कक्षा 1 के लिए KVS में एडमिशन लॉटरी सिस्टम से किया जाता है. क्योंकि क्लास 1 के लिए कोई रिटन टेस्ट या इंटरव्यू नहीं होता है.

KVS Admission 2026: कक्षा 1 से 9 और 11 के एडमिशन का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
KVS Admission 2026-27: कक्षा एक से नौ और 11 के दाखिले जल्द होंगे जरूरी

KVS Admission 2026–27: केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 और 11वीं के एडमिशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही. एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी होते ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा. नोटिफिकेशन को kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जारी किया जाएगा. पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो एडमिशन का नोटिफिकेशन मार्च में जारी किया गया था. ऐसे में उम्मीद है कि इस साल भी मार्च में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है. ये देश भर में 1,250 से अधिक स्कूलों का संचालन करती है. पूरे भारत में सेंट्रल स्कूलों की देखरेख से लेकर दाखिले की जिम्मेदारी इसी का होती है.

क्या है दाखिले की प्रक्रिया

  • एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन ही होगा. यानी  माता-पिता या गार्जियन को ऑनलाइन ही फॉर्म जमा करवाने होंगे.
  • कक्षा 1 के लिए KVS में एडमिशन लॉटरी सिस्टम से किया जाता है.
  • क्लास 1 के लिए कोई रिटन टेस्ट या इंटरव्यू नहीं होता है.
  • जबति कक्षा 2 और उससे ऊपर की क्लास में एडमिशन सीटें खाली होने पर होता है.
  • कई बार लिखित परीक्षाया मेरिट के आधार पर चयन भी किया जाता है.

आवेदन करते हुए पड़ेगी इन चीजों की जरूर

ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू होते ही आप आवेदन कर दें. आवेदन करने के लिए कई चीजों की जरूरत भी पड़ेगी. जिन्हें तैयार रखें.  पेरेंट्स के पास जन्मतिथि का प्रूफ़, रहने का प्रूफ़, हाल की फोटो (अपनी और अपने बच्चे की), कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू होता है) की स्कैन की हुई कॉपी होनी चाहिए.

क्लास 1 में हर सेक्शन में 40 स्टूडेंट्स होते हैं. राइट टू एजुकेशन (RTE) कैटेगरी के तहत 25% यानी 10 सीटें , शेड्यूल्ड कास्ट के लिए 15% यानी 6 सीटें, शेड्यूल्ड ट्राइब्स (ST) के लिए 7.5% यानी 3 सीटें, और OBC नॉन-क्रीमी लेयर स्टूडेंट्स के लिए 27% यानी 11 सीटें रिज़र्व होती हैं. स्पेशल नीड्स वाले बच्चों (CwSN) को कुल 3% रिज़र्वेशन मिलता है. रिजर्वेशन के अलावा, सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई, आर्म्ड फोर्सेज़, स्टेट गवर्नमेंट के एम्प्लॉई में काम करने वाले लोगों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है.

ये भी पढ़ें- UP बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट इस तारीख तक हो सकता है जारी, कॉपियों की चेकिंग हुई शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KVS Class 1 Admission 2026, KVS Admission Process, KVS Admission 2026-2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com