विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2018

Kerala Floods: केरल में मची तबाही के चलते 29 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

केरल में बाढ़ (Kerala Floods) के चलते राज्य के स्कूल और कॉलेजों को 29 अगस्त तक बंद कर दिया गया हैं. राज्य के 14 में से 11 ज़िलों में रेड अलर्ट हैं. 

Kerala Floods: केरल में मची तबाही के चलते 29 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
kerala floods: केरल में बिगड़ते हालात के चलते स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है.
  • केरल में अब तक 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं.
  • स्कूल और कॉलेजों को 29 अगस्त तक बंद कर दिया गया हैं.
  • राज्य के 14 में से 11 ज़िलों में रेड अलर्ट हैं.
नई दिल्ली: Kerala News: बाढ़ से जूझ रहे केरल (kerala Floods) के कई शहरों में अब भी लोग फंसे हुए हैं. केरल में बाढ़ (Floods In Kerala) अब तक 350 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी हैं. राज्य के 14 में से 11 ज़िलों में रेड अलर्ट हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है. केरल में हालात और भी बिगड़ सकते हैं. ऐसे में राज्य के स्कूल और कॉलेजों (Schools and Colleges) को बंद कर दिया गया हैं. केरल के स्कूलों और कॉलेजों में 29 अगस्त तक अवकाश की घोषणा की गई है. केरल में होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. केरल (kerala flood) में बुरे हालात से निपटने के लिए रेस्कयू टीमें मौजूद हैं. राज्य में  सेना, नेवी, एयरफोर्स, NDRF, ITBP सभी राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं.

केरल में 17 अगस्त को रेलवे (Railway) की परीक्षा होनी थी लेकिन बाढ़ के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. इसके साथ ही राज्य में होने वाली अन्य परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री विजयन का कहना है कि केरल में बाढ़ (kerala Floods) के चलते अब तक 20 हजार करोंड़ रुपये का नुकसान हुआ है. आपको बता दें कि केरल में बिगड़ते हालात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भी केरल का हवाई दौरा किया और राज्य के लिए 500 करोड़ के राहत पैकेज का एलान किया है.

Kerala Floods: सदी की सबसे बड़ी तबाही से जूझ रहा केरल, बारिश के फिर आसार, हजारों को मदद का इंतजार: 10 बातें

हालांकि मुख्यमंत्री पी विजयन ने केरल के लिए 2000 करोड़ की राहत राशि केंद्र से मांगी है. केरल में मची इस तबाही से निपटने और वहां फंसे लोगों की मदद करने के लिए लोग मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान (Kerala Flood Donation) कर रहे हैं. 

VIDEO: कर्नाटक में भी बाढ़ ने मचाई तबाही.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Floods 2018, Kerala News, Kerala Floods, Kerala Flood Donation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com