Jharkhand Class 10, 12 Admit Card 2023: आ गई एडमिट कार्ड की डेट, इस दिन जारी होगा झारखंड कक्षा 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड

JAC Admit Card 2023: झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च 2023 से शुरू होंगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार जैक एडमिट कार्ड 2023 इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं.

Jharkhand Class 10, 12 Admit Card 2023: आ गई एडमिट कार्ड की डेट, इस दिन जारी होगा झारखंड कक्षा 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड

Jharkhand Class 10, 12 Admit Card 2023: आ गई एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

नई दिल्ली:

JAC Admit Card 2023: झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board) ने बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च 2023 से शुरू होंगी. बोर्ड परीक्षा के शुरू होने में डेढ़ महीने से अधिक का समय है, वहीं झारखंड बोर्ड से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) द्वारा प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार जैक एडमिट कार्ड 2023 के इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है. जैक एडमिट कार्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए इस सप्ताह के अंत तक जारी किया जा सकता है. 

JEE Main 2023: जेईई मेन सत्र 1 का दूसरा दिन, नो मास्क, नो बैग का नियम लागू

झारखंड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Jharkhand class 10th board exam) 28 जनवरी 2023 को जबकि जैक कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड इस महीने के अंत तक यानी 30 जनवरी 2023 तक जारी किए जा सकते हैं. जैक एडमिट कार्ड 2023 (JAC Admit Card 2023) झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगा. छात्र एडमिट कार्ड को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से या संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं. 

बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से 

झारखंड बोर्ड परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक जैक कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों की परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होंगी. जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 अप्रैल को जबकि जैक कक्षा 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल 2023 को समाप्त होगी. बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.05 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक होगी.  

CBSE Board Exam 2023: कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट

झारखंड बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

झारखंड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होगी. दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 मार्च 2023 को खत्म होंगी.