JEE Main April 2021 Admit Card Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2021) का तीसरा सत्र 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के लिए निर्धारित किया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द ही जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है. छात्रों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा.
अप्रैल के सत्र के दौरान, एजेंसी केवल स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बीई / बीटेक के पेपर आयोजित करेगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं, हाल ही में NTA ने जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम को 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया है.
NTA ने अपनी नोटिफिकेशन में कहा, "कई उम्मीदवारों से अनुरोध प्राप्त करने पर NTA बचे हुए JEE Main 2021 सत्रों के लिए डिटेल (सत्र, श्रेणी, विषय, शुल्क, आदि) को अपडेट करने के लिए तारीखों को आगे बढ़ा रहा है."
JEE Main 2021 Admit Card: एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- अब एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉग इन विंडो पर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
- अब सभी जानकारी को सबमिट कर दें.
- अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे.
अप्रैल सत्र की परीक्षा के बाद मई में जेईई मेन परीक्षा का एक और सत्र आयोजित किया जाएगा. JEE Main 2021 मई इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग के छात्रों दोनों के लिए होगा.
जेईई मेन मई के परिणामों के साथ, एनटीए ऑल इंडिया रैंक लिस्ट जारी करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं