What Percentage Required in JEE Main 2024 For Government College: जेईई मेन 2024 की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होने जा रही है. हालांकि अब तक इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है. एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा. जेईई मेन को इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा कहा जाता है और इसे पास करने वाले छात्रों को देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी मद्रास, आईआईटी बांबे, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी दिल्ली और एनआईटी जैसे संस्थानों से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने का गौरव प्राप्त होता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेईई की परीक्षा इस मायने में भी महत्व रखती है क्योंकि इसे पास करने वाले छात्रों को सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने का अवसर मिलता है, जिसकी फीस काफी कम होती है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि जेईई मेन में कितने प्रतिशत नंबर आने पर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलता है.
जेईई परीक्षा पास करने पर ही एनआईटी, आईआईटी जैसे सरकारी कॉलेजों में दाखिला मिलता है. वहीं जेईई में टॉप 20 प्रतिशत लोगों को जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलता है. पिछले साल के कटऑफ को देखें तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 90.37 प्रतिशत अंक लाने पर ही सरकारी कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा.
वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 70.24 प्रतिशत अंक लाने होंगे. ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 72.88 प्रतिशत, एससी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50.17 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 46 प्रतिशत अंक लाने की जरूर होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं