JEE Main 2023 Session 2: जेईई मेन 2023 सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल से शुरू की जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 के पंजीकरण कल, 7 फरवरी, 2023 से शुरू होंगे. जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. जेईई मेन के लिए आवेदन फॉर्म 7 मार्च, 2023 तक भरे जाएंगे. उम्मीदवार जेईई के लिए 7 मार्च को रात 9 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एनटीए के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन 2023 के लिए सत्र 2 की परीक्षा 6 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार जेईई मेन प्रवेश परीक्षा देने के इच्छुक हैं और साथ ही जिन्होंने पहले जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र या सत्र 1 में भाग लिया है, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
फिलहाल जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा दे चुके उम्मीदवार जेईई मेन 2023 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो जेईई मेन का रिजल्ट आज-कल में जारी किया जा सकता है. जेईई रिजल्ट से पहले एनटीए ने जेईई मेन 2023 सत्र 1 का फाइनल आंसर-की जारी किया है. फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है.
TBJEE 2023: त्रिपुरा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया tbjee.nic.in पर शुरू
JEE Main 2023: ऐसे करें आवेदन
1.जेईई मेन पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
2.पंजीकरण के लिए कुछ बेसिक जानकारी दर्ज करें.
3.आपको पंजीकरण के समय प्रदान किए गए ईमेल पते और फोन नंबर पर लॉगिन विवरण प्राप्त होगा.
4.आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें.
5.अब पर्सनल और शैक्षणिक डेटा दर्ज करें.
6.अब डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
7.जेईई मेन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
8.अंत में जेईई मेन्स आवेदन पत्र को जमा करें और आवेदन की एक प्रति सहेजें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं