JEE Main 2023: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2023 की परीक्षा आज, 24 जनवरी से शुरू हो रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश के बाहर 25 शहरों और देश के भीतर लगभग 424 शहरों में जेईई मेन 2022 परीक्षा का आयोजन करेगी. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स है, इसके बिना परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं है. जेईई मेन 2022 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम डे गाइडलाइन्स को जानना बेहद जरूरी है.
SEED 2023: सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन का रिजल्ट जारी, sid.edu.in पर मिलेगा स्कोरकार्ड
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जेईई मेन परीक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार, जेईई मेन 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म के साथ अपने एडमिट कार्ड को लाना होगा. इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए कुछ और निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है, क्या नहीं ले जाना है आदि शामिल हैं.
जेईई परीक्षा के लिए ड्रेस कोड
जेईई मेन परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी जारी किया गया है. जेईई मेन 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी भी धातु की वस्तु सख्त वर्जित है. इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह के गहने पहनने की मनाही है. उम्मीदवारों को किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक घड़ी पहनने की इजाजत नहीं है. कड़ा या कृपाण पहनने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा और अधिकारियों को इसके लिए सूचित करना होगा. उम्मीदवारों को अपने सिर को टोपी, दुपट्टे आदि से तब तक नहीं ढकना है, जबतक वह उनका प्रथागत पोशाक न हो, इसके लिए उम्मीदवार के पास पहले से अनुमति होनी चाहिए.
जेईई एग्जाम सेंटर पर इन डॉक्यूमेंट्स को लेकर जाएं
1.जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड
2.सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म/अंडरटेकिंग/ए4 साइज के पेपर पर पूर्ण रूप से भरा गया प्रोफॉर्मा
3.वैलिड आईडी प्रूफ
4.पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन (किसी भी रंग का)
5.अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए पंजीकरण फॉर्म में इस्तेमाल की गई फोटोग्राफ की कॉपी
6.पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
7.अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स (यदि लागू हो)
8.पारदर्शी पानी की बोतल
9.फेस मास्क
10.पर्सनल हैंड सेनिटाइजर (50 एमएल)
11. डायबिटीक मरीज सुगर टैबलेट एंड फ्रूट (केला, सेब और संतरा) भी ले जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं