SEED 2023: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (SID) ने सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (SEED 2023) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन छात्रों ने एसईईडी 2023 परीक्षा दी है, वे इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट sid.edu.in से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. SEED 2023 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को अब पोर्टफोलियो रिव्यू और पर्सनल इंट्रक्शन के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को पीआरपीआई ( PRPI) में भाग लेने से एक दिन संस्थान की वेबसाइट पर अपना पोर्टफोलियो अपलोड करना होगा. SEED 2023: इस लिंक से चेक करें
UPSC NDA, CDS 2023: एनडीए 1 और सीडीएस 1 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल हो जाएगी बंद, फटाफट करेक्शन करें
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एसईईडी 2023 में क्वालिफाइड उम्मीदवार ही एसआईडी के पोर्टफोलियो रिव्यू और पर्सनल इंट्रक्शन (PRPI) में भाग ले सकेंगे. पीआरपीआई के लिए शॉर्टलिस्ट छात्रों की घोषणा 27 जनवरी, 2023 को की जाएगी. यह शॉर्टलिस्टिंग केवल ऑनलाइन सीड 2023 पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई स्पेशलाइजेशन पर बेस्ड होगी. पर्सनल इंट्रक्शन के लिए स्लॉट बुकिंग 27 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक की जाएगी. वहीं PRPI एडमिट कार्ड को 3 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जारी किया जाएगा. छात्रों को पीआरपीआई टास्क को 11 से 19 अप्रैल तक अपलोड कर लेना होगा.
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में अंतिम चयन SEED 2023 में उम्मीदवार के परफॉर्मेंशन, पोर्टफोलियो रिव्यू, PRPI टास्क और पर्सनल बातचीत के साथ-साथ फॉर्म में दी गई जानकारी और स्पेशलाइजेशन के आधार पर होगा.
SEED 2023 Results: ऐसे चेक करें
1.सबसे पहले उम्मीदवार सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की आधिकारिक वेबसाइट- sid.edu.in पर जाएं.
2.होमपेज पर, अनाउंसमेंट्स सेक्शन के तहत 'SEED 2023 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
3.ऐसा करने के साथ ही आपको BDes 2023- स्कोर कार्ड लॉगिन पेर पर आ जाएगा.
4.SEED 2023 रिजल्ट के लिए BDes आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
5.अंत में रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं