विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2021

JEE Main 2021: 15 मार्च से शुरू होगा दूसरा सेशन, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main मार्च 2021 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो शनिवार, 6 मार्च को बंद कर दी है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) मार्च 2021 मार्च 15 और 18 मार्च के बीच ऑनलाइन कंप्यूटर में आयोजित की जाएगी. परीक्षण एजेंसी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जेईई मेन मार्च 2021 के एडमिट कार्ड जारी करेगी.

JEE Main 2021: 15 मार्च से शुरू होगा दूसरा सेशन, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

JEE Main 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main मार्च 2021 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो शनिवार, 6 मार्च को बंद कर दी है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) मार्च 2021 मार्च 15 और 18 मार्च के बीच ऑनलाइन कंप्यूटर में आयोजित की जाएगी.  परीक्षण एजेंसी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जेईई मेन मार्च 2021 के एडमिट कार्ड जारी करेगी.

बता दें, साल में दो बार आयोजित जेईई मेन, इस साल चार बार आयोजित की जाएगी. जेईई मेन फरवरी सत्र 26 फरवरी, 2021 को समाप्त हुई. अगले सत्र  की परीक्षाएं मार्च, अप्रैल और मई में हने वाली हैं.

NTA ने  पहले ही Jee मेन के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जेईई मेन प्रशासन निकाय जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा करेगा.अंतिम उत्तर कुंजी और जेईई मेन फरवरी के परिणाम को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो पर सिस्टम-जनरेटेड एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि का  उपयो.ग करना होगा.

JEE Main February result: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in. पर जाएं.

स्टेप 2-  "JEE Main (February) result" लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें.

स्टेप 4-  रिजल्ट आपके सामने होग.

स्टेप 5-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Main 2021, JEE Main Session 2, March 15, Admit Cards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com