विज्ञापन

RRB Group D एग्जाम के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, बदल गई परीक्षा की तारीख, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

RRB Group D एग्जाम 3 अगस्त से शुरू हो रहे हैं, जो कि 25 अगस्त तक होने वाले हैं. परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट की होगी. वहीं PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे.

RRB Group D एग्जाम के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, बदल गई परीक्षा की तारीख, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
ये पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगा.

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड 3 अगस्त, 2026 को होने वाले RRB ग्रुप D एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज जारी करने जा रहा है. एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाना है. बता दें कि  RRB ग्रुप D  एग्जाम लगभग 58 लाख कैंडिडेट देने जा रहे हैं. ये एग्जाम 3 अगस्त 2026 से शुरू होगा, जो कि 25 अगस्त 2026 तक चलेगा. यानी ये एग्जाम कुल 16 दिनों चलने वाला है. बता दें कि एग्जाम की डेट्स में बदलाव किया गया है. पहले एग्जाम 3 से 21 अगस्त तक करवाया जाना था, लेकिन अब एग्जाम 3 से लेकर 25 अगस्त 2026 तक होगा. ये पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगा. पेपर कुल तीन शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. एग्जाम 200 से ज्यादा सेंटर्स पर आयोजित होगा.

RRB Group D एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) के कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.digialm.com/ या https://www.rrbcdg.gov.in/ पर एडमिट कार्ड जारी किए जाने हैं.
  2. 'RRB Group D Admit Card 2026 (CEN 09/2025)' लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें.
  4. सिक्योरिटी चेक (कैप्चा) पूरा करें.
  5. लॉगिन/सबमिट पर क्लिक करें.
  6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  7. PDF डाउनलोड करें प्रिंटआउट निकाल लें

अभी तक 3, 4, 5, 6 और 9 अगस्त 2026 को होने वाले एग्जाम की सिटी स्लिप जारी की गई है. वहीं आज 3 अगस्त को होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी किया जाना है. वहीं अन्य तारीखों को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 या 4 दिन पहले जारी किए जाने हैं.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है

  • CBT एग्जाम
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन 

32,438 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन्स और असिस्टेंट TL & AC के पद भरे जाने हैं. कुल 32,438 पदों पर भर्ती की जानी है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं Meta इंडिया के चीफ अरुण श्रीनिवास, जिनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB Group D Admit Card, Rrb Group D Admit, RRB Group D Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com