JEE Advanced Result 2020: कोरोना महामारी में तमाम विरोधों के बावजूद JEE Mains और JEE Advanced की परीक्षा संपन्न हो गई है और परीक्षा के परिणाम भी जारी हो गए हैं. जेईई एडवांस्ड परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है पुणे के रहने वाले चिराग फलोर ने. चिराग ने JEE Advanced में 100 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है. उन्होंने अपनी इस कामयाबी पर बताया है कि वे 10वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद 11वीं की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए थे.
चिराग ने आगे बताया कि उन्होंने 11वीं कक्षा में JEE का सिलेबस पूरा कर लिया था. चिराग का कहना है कि JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त करने के बाद भी IIT में एडमिशन नहीं लेंगे, क्योंकि उन्होंने अमेरिका के MIT (Massachusetts Institute Of Technology) में दाखिला ले लिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें कभी पढ़ाई से डिस्ट्रैक्ट होने का समय ही नहीं मिला और वो जब भी बोरियत महसूस करते हैं तो किताबें पढ़ने लगते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जेईई परीक्षा और जेईई एडवांस्ड परीक्षा
जेईई की परीक्षा इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए एक कठिनतम परीक्षा है, जिसके लिए छात्र स्कूल के दिनों से ही तैयारी शुरू कर देते हैं. लाखों की संख्या में छात्र इन परीक्षाओ में बैठते हैं और अक्सर घर से दूर रहकर तैयारी करते हैं और सफलता भी प्राप्त करते हैं. इस वर्ष भी इस परीक्षा के पेपर 1 में कुल 1,51, 311 छात्र उपस्थित रहे और पेपर 2 में कुल 1,50, 311 छात्र बैठे. इस परीक्षा में सफलता के बाद छात्रों को IITs, NITs, IIITs और अन्य सरकारी संस्थाओं से ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने का मौका मिलता है.
वहीं, इस बार JEE Advanced परीक्षा में राजस्थान के चिराग फलोर ने 100 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है. वहीं लड़कियों में कनिष्का मित्तल ने टॉप किया और ऑल इंडिया रैंक 17 प्राप्त की है. जहां चिराग ने 396 में से कुल 352 अंक हासिल किए, वहीं कनिष्का ने कुल 315 अंक हासिल किए हैं. इस बार JEE Advanced की खास बात ये रही कि टॉप 100 में से 24 छात्र IIT बॉम्बे से हैं और 22 बच्चे IIT दिल्ली से हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं