JEE Advanced 2023 Registration For Foreign Student: जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए बड़ी खबर. जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विदेशी छात्रों सहित भारत के विदेशी नागरिकों (OCI) और भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) के लिए शुरू किए गए हैं. छात्र जेईई एडवास्ड की ऑफिशियल साइट jeeadv.nic.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2023 (JEE Advanced 2023) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, '' जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब OCI/PIO और विदेशी राष्ट्रीय कैंडिडेट्स के लिए खुला है जिन्होंने जेईई मेन 2023 में भाग नहीं लिया है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फॉरेन स्टूडेंट सहित OCI/PIO छात्रों के लिए जेईई एडवांस्ड 2023 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई है. वह भी उन छात्रों के लिए जिन्होंने जेईई मेन 2023 की परीक्षा नहीं दी है. वहीं जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी.
फॉरेन स्टूडेंट, ओसीआई/ पीआईओ सहित जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले छात्रों के लिए जेईई एडवांस्ड 2023 एप्लीकेशन फॉर्म को भरने की लास्ट डेट 7 मई है. ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 4 जून 2023 को किया जाएगा.
जेईई एडवांस्ड की रजिस्ट्रेशन फीस (JEE Advanced 2023 Registration Fee)
भारतीय नागरिक
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 2,900 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं फीमेल सहित एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 1,450 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा.
ओसीआई/पीआईओ
ओपन या जनरल कैटेगरी के कैडिडेट्स को 2,900 रुपये देना होगा. जबकि ओपन (GEN-PwD) और फीमेल कैडिडेट्स (GEN and GEN-PwD) को 1,450 रुपये जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा.
विदेशी नागरिक
सार्क देशों में रहने वाले छात्रों को 90 अमेरिकी डॉलर (लगभग 7,500 रुपये) देना होगा. जबकि नॉन-सार्क देशों में रहने वाले कैडिडेट्स को 180 अमेरिकी डॉलर (करीब 15,000 रुपये) देना होगा.
जेईई एडवांस्ड के लिए कैसे भरे फॉर्म ( How to Apply For JEE Advanced 2023)
1.सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
2.होमपेज पर 'जेईई एडवांस्ड 2023 ओसीआई/पीआईओ और फॉरेन नेशनल' रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
3.अब पूछे गए क्रेडेंशियल्स को यूज करके साइन इन करें.
4.निर्देशानुसार जेईई एडवांस 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
5.जरूरी सभी डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करें.
6.अब रजिस्ट्रेशन फीस देकर जेईई एडवांस्ड फॉर्म सबमिट कर दें.
7.अंत में सबमिट फॉर्म का कंफर्मेंशन पेज डाउनलोड कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं