
Children's Day 2018: जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था.
उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था.
जवाहरलाल नेहरू कश्मीरी पंडित समुदाय से थे.
जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) से जुड़ी 10 खास बातें
1. पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. जवाहरलाल नेहरू पंडित मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के चार बच्चों में सबसे बड़े पुत्र थे.
2. जवाहर लाल नेहरू को अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत का अच्छा ज्ञान था. नेहरू 1905 में पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए थे. जवाहरलाल नेहरू ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से लॉ किया था.
3. जवाहर लाल नेहरू की शादी 1916 में कमला नेहरू से हुई. इसके एक साल बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम इंदिरा प्रियदर्शनी था.
4. पंडित जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा लहराने वाले पहले शख्स थे.
Children's Day Google Doodle: इस बच्चे ने बनाया बाल दिवस पर गूगल डूडल, 75 हजार बच्चों को छोड़ा पीछे
5. जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) को सिगरेट पीने का बहुत शौक था. वो हर जगह सिगरेट पीते भी नजर आते थे. एक वक्त की बात है जब नेहरू जी भोपाल पहुंचे तो वहां उनकी 555 ब्रांड की सिगरेट खत्म हो गई. वहां कहीं भी उनकी सिगरेट नहीं मिली. जिसके बाद विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट लाई गई.
6. जवाहरलाल नेहरू को एक बार लंदन जाने वाले थे. उनका नाई हमेशा लेट हो जाया करता था. नेहरूजी के पूछने पर नाई ने कहा- 'मेरे पास घड़ी नहीं है, जिसके कारण वो हमेशा लेट हो जाया करते हैं.' जिसके बाद वो लंदन से नई घड़ी लाए थे.
7. जवाहरलाल चिंतित थे कि भारतीय महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा खर्च कर रही हैं. जिसको देखते हुए नेहरू ने जेआरडी टाटा ने ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने का निवेदन किया. जिसके बाद लैक्मे मार्केट में आया.
Jawaharlal Nehru Quotes: ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है'', जानिए चाचा नेहरू के ऐसे ही प्रेरणादायक विचार
8. जवाहर लाल नेहरू एक अच्छे लेखक भी थे. उनकी प्रमुख किताबें डिस्कवरी ऑफ इंडिया और ग्लिम्प्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री हैं.
9. नेहरू अपने जीवन में 9 बार जेल गए. चाचा नेहरू को 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.
10. जवाहर लाल नेहरू भारत को आजाद करने के लिए लड़ते रहे और स्वतंत्रता के बाद भी 1964 में अपनी मृत्यु तक देश की सेवा की.
Children's Day: आखिर क्यों 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस? जानिए इसका इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं