विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2021

IGNOU June TEE 2021: 20 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए जारी हुआ जरूरी नोटिस, पढ़ें डिटेल्स

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू जून टीईई (June TEE 2021) को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. यहां पढ़ें ये जरूरी डिटेल्स.

IGNOU June TEE 2021: 20 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए जारी हुआ जरूरी नोटिस, पढ़ें  डिटेल्स
IGNOU June TEE 2021: 20 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए जारी हुआ जरूरी नोटिस, पढ़ें डिटेल्स
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

IGNOU June TEE 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू जून टीईई (June TEE 2021) को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है.

विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली 20 अगस्त 2021 की परीक्षा के लिए नोटिस जारी किया गया है. आधिकारिक नोटिस इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है.

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मुहर्रम के कारण छुट्टी शुक्रवार, 20 अगस्त, 2021 को नई दिल्ली में मनाई जाएगी. हालांकि 20 अगस्त को होने वाली परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी. (आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक)

“कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, भारत सरकार द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन दिनांक 11 अगस्त 2021 के अनुसार, मुहर्रम के कारण छुट्टी  19 अगस्त 2021 के बजाय शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 को दिल्ली / नई दिल्ली में मनाई जाएगी.

हालांकि, टर्म-एंड परीक्षा, जून 2021 की डेट-शीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. विश्वविद्यालय की परीक्षा 20 अगस्त, 2021 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी.

जून टर्म एंड परीक्षा 9 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी. हॉल टिकट  जारी कर दिए गए हैं,  जिन उम्मीदवारों ने अभी तक डाउनलोड नहीं किए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ignou June Term End Exam, Ignou June Tee, Important Notice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com