विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2018

IGNOU ने प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किया हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड

इस परीक्षा में छात्र एमफिल के 65 सीट और पीएचडी के कुल 290 सिटों के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे. इस परीक्षा में कुल 4026 आवेदक हिस्सा लेंगे. यूनिवर्सिटी दिल्ली समेत देश के 13 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन कराने की तैयारी में है. 

IGNOU ने प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किया हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड
इग्नू की फाइल फोटो
  • 4 मार्च को होनी है परीक्षा
  • चार हजार से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल
  • ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने एमफिल और पीएचडी कोर्स की प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है. इन कोर्स के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया है वह इग्नू की वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 4 मार्च को होगा.

यह भी पढ़ें: 760 पदों पर जल्दी करें आवेदन, अप्लाई करने के लिए एक ही दिन शेष 

इस परीक्षा में छात्र एमफिल के 65 सीट और पीएचडी के कुल 290 सिटों के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे. इस परीक्षा में कुल 4026 आवेदक हिस्सा लेंगे. यूनिवर्सिटी दिल्ली समेत देश के 13 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन कराने की तैयारी में है. 

यह भी पढ़ें: 3287 पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड- इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

VIDEO: नौकरी की परीक्षा व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार.


प्रतिभागियों को अपने कोर्स के हिसाब से वेबसाइट पर विकल्प का चयन करना होगा. इसके बाद वह अपना रोल नंबर डालने के साथ ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGNOU Issued Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com