ICSE, ISC Results 2020: CISCE बोर्ड ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे जारी करेगा. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित नोटिस में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख की पुष्टि की है. रिजल्ट कल यानी कि 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा. आईसीएसई बोर्ड का 10वीं और आईएससी 12वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर करियर सेक्शन में जारी किया जाएगा.
इसके अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस (SMS) के जरिए भी रिजल्ट देख सकेंगे. CISCE से संबंधिक स्कूल के प्रिंसिपल अपनी लॉगिन आइडी और पासवर्ड की मदद से करियर पोर्टल एक्सेस करके अपने स्कूल के स्टूडेंट्स का रिजल्ट देख सकेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट "cisce.org" या फिर "results.cisce.org" पर लॉगइन कर के देख सकते हैं. वहीं, यदि स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चैक करना चाहते हैं तो उन्हें अपनी यूनिक आइडी 09248083883 पर इस फॉरमेट में भेजनी होगी- 'ICSE/ISC (Unique ID)'.
रिजल्ट कैसे किया गया तैयार
CISCE का कहना है कि आंतरिक मूल्यांकन छात्र की कुशलता को मापता है और सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों में औसत अंक उनकी सामान्य शैक्षणिक क्षमता का एक आकलन है. बता दें कि परिषद ने 2015 से 2019 के साथ-साथ वर्ष 2002 की बोर्ड परीक्षाओं के आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण किया है. प्रत्येक कारक और वेटेज को इस प्रकार चुना गया है, जिससे इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके. असेसमेंट स्कीम को बेहतर तरीके से समझने के लिए स्टूडेंट्स CISCE बोर्ड द्वारा जारी की गई असेसमेंट स्कीम को देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं