IBPS PO Pre Admit Card 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल (IBPS) द्वारा आईबीपीएस पीओ 2022 परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officer) के पद पर होती है. इस साल आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा (IBPS PO Prelims exam) का आयोजन 15, 16 और 22 अक्टूबर को किया जाना है. आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में महज सात दिन बचे हैं और अब तक इसके लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं. आईबीपीएस पीओ प्री परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार है. खबरों की मानें तो एडमिट कार्ड (IBPS PO Prelims Admit Card) एक दो दिन में जारी होने वाले हैं. आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी होगा. लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
राजस्थान NEET PG काउंसलिंग 2022 राउंड 1 सीट आवंटन के नतीजे आज
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा (IBPS PO Prelims exam)में सफल रहे उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी. आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा (IBPS PO Mains exam) का आयोजन 26 नवंबर 2022 को किया जाएगा. मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को इंटरव्यू में भाग लेना होगा. इस भर्ती परीक्षा के जरिए देश के 11 बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 6000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
MCC ने जारी किया काउंसलिंग का शेड्यूल, जानिए आपके राज्य में किस दिन है NEET UG 2022 काउंसलिंग
IBPS PO Pre Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
1.सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
2.होमपेज पर 'आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक एडमिट कार्ड 2022' लिंक पर क्लिक करें.
3.अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
4.ऐसा करने के साथ ही आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर नजर आएगा.
5.अब इसे डाउनलोड करें और परीक्षा वाले दिन इसे लेकर जरूर जाएं.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : रिश्वत जैसे हमारे सिस्टम का हिस्सा हो गया, न रिश्वत लेने वाले को डर, न देने वाले को
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं