HBSE 10th Result 2019: आज हरियाणा बोर्ड (HBSE) के 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Haryana Board of School Education) ने दोपहर 3 बजे रिजल्ट घोषित किया. 10वीं (HBSE 10th Result 2019) की परीक्षा करीब 4 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी. ये परीक्षा 8 मार्च से 30 मार्च के बीच हुई थी. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफीशियल वेबसाइट Bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं. बोर्ड की पार्टनर वेबसाइट indiaresults.com पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. हरियाणा बोर्ड के अलावा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलांगना, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और पंजाब पहले ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका है. नेशनल एजुकेशन बोर्ड सीबीएसई और सीआईएकसीई भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Hbse 10th Result, HBSE, HBSE Result, HBSE Result 2019, Hbse 10th Result 2019, 10th Result 2019, Haryana Board