विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2020

Haryana Board 10th Result: आज जारी नहीं होगा हरियाणा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट, जानिए डिटेल

Haryana Board 10th Result: हरियाणा बोर्ड के 10वीं क्लास (HBSE 10th Result 2020) के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अभी स्टूडेंट्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि हरियाणा बोर्ड आज 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी नहीं करेगा.

Haryana Board 10th Result: आज जारी नहीं होगा हरियाणा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट, जानिए डिटेल
Haryana Board 10th Result: आज जारी नहीं होगा रिजल्ट.
नई दिल्ली:

Haryana Board 10th Result: हरियाणा बोर्ड के 10वीं क्लास (HBSE 10th Result 2020) के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अभी स्टूडेंट्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि हरियाणा बोर्ड आज 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी नहीं करेगा. NDTV को मिली नई जानकारी के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड अब साइंस के बचे हुए एग्जाम के बाद ही 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी करेगा. हालांकि, साइंस का एग्जाम कब आयोजित किया जाएगा, इस बारे में कोई तारीख अभी तय नहीं की गई है. हरियाणा बोर्ड चैयरमेन डॉ जगबीर सिंह ने कहा कि पहले आज यानी सोमवार 10वीं का रिजल्ट आना थाा लेकिन आज को टाल दिया गया है क्योंकि लॉकडाउन की वजह से साइंस का पेपर टाल दिया गया है. 11वी में साइंस लेने वाले विद्यार्थियों का पहले 10वीं के साइंस विषय का पहले पेपर होगा. यह पेपर जून के आखिरी तक होना है.

हरियाणा बोर्ड के अधिकारी ने कुछ समय पहले इस बात को कंफर्म किया था कि हरियाणा बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट 8 जून (Haryana Board 10th Result) को जारी करेगा और साइंस का बचा हुआ पेपर बाद में आयोजित किया जाएगा. लेकिन नई जानकारी के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड ने अब 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है. अब साइंस का पेंडिंग एग्जाम होने के बाद ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

बता दें कि इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में 3,38,096 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. वहीं, हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास की पेंडिंग परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित करेगा. परीक्षाएं शुरू होने से 10 दिन पहले ही परीक्षाओं की तारीखें स्टूडेंट्स के साथ शेयर कर दी जाएंगी.

12वीं क्लास की ये परीक्षाएं हैं बाकी
- बैंकिंग एंड ऑटोमोबाइल
- केमिस्ट्री
- कंप्यूटर साइंस
- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटर
- ज्योग्राफी
- आईटीआईएस (ITIS)
- इतिहास

- लाइफ साइंस
- एग्रीकल्चर
- साइकोलॉजी
- संस्कृत
- उर्दू
- बायोटेक्नोलॉजी
- पॉलिटिकल साइंस
- हिंदुस्तानी म्यूजिक
- फिलोसोफी
- सोशियोलॉजी या इंटरप्रेनरशिप
- स्टेनोग्राफर
- आईटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Board Result, Haryana 10th Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com