विज्ञापन
This Article is From May 20, 2017

HBSE Result 2017: हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज

बोर्ड अधिकारियों ने एनडीटीवी को बताया था कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं कक्षा का रिजल्ट (18 मई) घोषित किए जाने के दो दिन बाद यानी 20 मई को घोषित किया जाएगा. 

Also Read in
HBSE Result 2017: हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज
Haryana Board Class 10 Class Result 2017: नतीजों की घोषणा जल्द
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर सकता है. नतीजों की घोषणा शाम करीब 4 बजे तक होगी. विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर देख सकते हैं. एसबीएसई ने गुरुवार को ही 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया था. 

इससे पहले बोर्ड अधिकारियों ने एनडीटीवी को बताया था कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं कक्षा का रिजल्ट (18 मई) घोषित किए जाने के दो दिन बाद यानी 20 मई को घोषित किया जाएगा. 

उल्लेखनीय है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हुई थीं. 10वीं की परीक्षाएं 25 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल तक चली थीं. 10वीं में 3 लाख से ज्यादा और 12वीं में करीब 2 लाख 10 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. 

ऐसे करें रिजल्‍ट चैक 
सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.bseh.org.in पर जाएं.
उसके बाद कक्षा 10वीं के लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें.
इसके बाद सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा.

कैसा रहा गुरुवार को घोषित किया 12वीं का रिजल्ट 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में रेवाड़ी के हरीश शर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया. ओवरऑल रिजल्ट 64.50 फीसदी रहा. पिछले साल के मुकाबले यह 2.10 फीसदी अधिक है. बेटियों ने फिर बेटों को पछाड़ा. 73.44 प्रतिशत बेटियों की तुलना में सिर्फ 57.58 प्रतिशत बेटे पास हुए. प्रदेश के 17  जिलों में 70 प्रतिशत से अधिक लड़कियां पास हुईं. सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 65.67 तो प्राइवेट स्कूलों का 63.16 रहा. अगर अंचल की बात की जाए तो ग्रामीण क्षेत्र के 66.92 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में पास प्रतिशत 60.26 रहा. 

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि शैक्षणिक परीक्षा में 2,10,867 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 1,36,008 उत्तीर्ण हुए. इस परीक्षा में 1,18,866 छात्र बैठे थे, जिनमें 68,446 पास हुए और 92,001 प्रविष्ठ छात्राओं में से 67,562 पास हुई. 42,245 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है, 30,966 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं.

पिछले साल का 10वीं का रिजल्ट
2016 में 10वीं के रिजल्ट में भी लड़कियां लड़कों से आगे रही थीं. पास प्रतिशत 48.88 रहा थी. लड़कियों का परीक्षा परिणाम 52.62 प्रतिशत रहा था.  लड़कों का 45.71 प्रतिशत रहा था. 

करियर एंड एजुकेशन से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hbse 10 Class Result 2017, Hbse 10 Class Result, HBSE Result 2017, 10th Class Result, Hbse 10th Class Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com