HPBOSE 10th Result 2026 : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. 2026 की बोर्ड परीक्षा में कुल 83.87 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं. इस साल किसने टॉप किया, कितने को कंपार्टमेंट मिला और पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण की डेट क्या होगी. ये सारी जानकारी आगे आर्टिकल में बता रहे हैं.
कितने छात्र हुए पास कितनों को मिला कंपार्टमेंट
बोर्ड सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 93,661 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 78,150 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट घोषित किया गया है.
बेटियों का दबदबा है कायम
मेरिट सूची में इस बार भी बेटियों का दबदबा देखने को मिला. कांगड़ा जिले के ए.वी.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा की छात्रा अनमोल ने 700 में से 699 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया.
वहीं अभिनव मेहता, पूर्णिमा शर्मा और रूहानी धीमान ने 698 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया. अश्विका शर्मा और अलीशा ठाकुर 697 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.
25 मई तक कर सकते हैं Revaluation और Re-examination के लिए अप्लाई
इसके अलावा, जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 25 मई 2026 तक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 1000 रुपये तथा पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.
सफल स्टूडेंट्स बधाई और कंपार्टमेंट में आने वाले करें मेहनत- बोर्ड सचिव
बोर्ड सचिव ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा कंपार्टमेंट आने वाले विद्यार्थियों को सुधार परीक्षा के लिए मेहनत करने की सलाह दी है. उधर 10 th कक्षा की टॉपर अनमोल को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु ने फोन कर बधाई दी और भविष्य को लेकर भी शुभकामनाएं दी
बोर्ड ने बताया कि विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट HPBOSE पर देख सकते हैं. परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं.
HP Board 10th Result 2026 OUT LIVE: Revaluation और Re-examination के लिए मई की इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं