Gate 2019 Admit Card: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

गेट एडमिट कार्ड (Gate Admit Card 2019) आप ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे. गेट की परीक्षा 2, 3, 9 और 10 फरवरी को होगी.

Gate 2019 Admit Card: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Gate 2019 Admit Card ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जारी किया जाएगा.

खास बातें

  • एडमिट कार्ड 4 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा.
  • एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जारी होगा.
  • परीक्षा 2, 3, 9 और 10 फरवरी को होगी.
नई दिल्ली:

Gate 2019 Admit Card 4 जनवरी को यानी आज जारी कर दिया जाएगा. गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. गेट की परीक्षा (Gate 2019 Exam) 2, 3, 9 और 10 फरवरी को होगी. परीक्षा 2 शिफ्टों में होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा  दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 तक होगी. Gate 2019 की परीक्षा IIT Madras द्वारा आयोजित की जाएगी.

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
 

Gate 2019 Admit Card ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
 

स्टेप 1: उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए GATE Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही आप एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट भी  ले सकते हैं.

GATE Exam Schedule 2019 

2 फरवरी 2019 
S1 09:30 - 12.30 (पहली शिफ्ट) : CY, ME-1, MN
S2 14:30 - 17:30 (दूसरी शिफ्ट) : ME-2, XE, XL, TF

3 फरवरी 2019 
S3 09:30 - 12.30 (पहली शिफ्ट) : CS, CH
S4 14:30 - 17:30 (दूसरी शिफ्ट) : AE, AG, AR, BT, EY, GG, IN, MA, MT, PE, PH, PI, ST

9 फरवरी 2019 
S5 09:30 - 12.30 (पहली शिफ्ट) : EC
S6 14:30 - 17:30 (दूसरी शिफ्ट)  : EE

10 फरवरी 2019 
S7 09:30 - 12.30 (पहली शिफ्ट) : CE-1
S8 14:30 - 17:30 (दूसरी शिफ्ट)  : CE-2

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अन्य खबरें
TNDTE Diploma Result: वेबसाइट intradote.tn.nic.in पर जारी हुआ रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
CTET Result 2018: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट