दिल्ली विश्वविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएशन (DU PG Admission) में दाखिला लेने की तीसरी मेरिट सूची अब 7 दिसंबर को जारी की जाएगी. डीयू द्वारा पीजी की तीसरी मेरिट सूची को 3 दिसंबर को जारी किया जाना था. वहीं डीयू ने दूसरी मेरिट लिस्ट 2021 के तहत दाखिले की प्रक्रिया को 4 दिसंबर, शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया है. दूसरी मेरिट सूची के तहत जो छात्र शॉर्टलिस्ट हुए हैं. वो अब 3 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से एक नोटिस जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है और कहा गया है कि पीजी कार्यक्रमों की दूसरी प्रवेश सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया शनिवार 4 दिसंबर, 2021, शाम 5:00 बजे तक बढ़ा दी गई है.
डीयू ने अपने नवीनतम नोटिस में कहा है कि उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार 03 दिसंबर 2021, शाम 5:00 बजे तक वो आवेदन कर सकते हैं. जबकि 04 दिसंबर, 2021 तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से इससे पहले जो नोटिस जारी किया गया था. उसके अनुसार तीसरी मेरिट सूची 3 दिसंबर को जारी की जानी थी. तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलाई जानी थी. वहीं जरूरत पड़ने पर चौथी मेरिट लिस्ट निकाले की बात भी कही गई थी.
दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश 2021 की पहली मेरिट सूची 18 नवंबर, 2021 को जारी की गई थी और 24 नवंबर तक दाखिले की प्रक्रिया चली थी. वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट 26 नवंबर को जारी की गई थी. जिसके आधार पर 29 नवंबर तक दाखिले किए जाने थे. लेकिन अब डीयू ने दूसरी मेरिट लिस्ट 2021 के तहत दाखिले की प्रक्रिया को 4 दिसंबर तक बढ़ा दिया है.
यहां क्लिक करके देखें डीयू का नया नोटिफिकेशन- दिल्ली विश्वविद्यालय अधिसूचना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं