विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2017

डीयू एडमिशन 2017: पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन टेस्ट से पहले मॉक टेस्ट

Also Read in
डीयू एडमिशन 2017: पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन टेस्ट से पहले मॉक टेस्ट
दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम से पहले स्टूडेंट्स मॉक टेस्ट भी दे सकेंगे. यह टेस्ट सुविधा केंद्रों और वेबसाइट के जरिए होगा. इसके लिए देश भर में 18 केंद्र बनाए जा रहे हैं. 

गौरतलब है कि अकादमिक सत्र 2017-18 में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए पहली बार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है. 

अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम का प्रस्ताव खारिज
दिल्ली विश्वविद्यालय ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिये कट ऑफ लिस्ट की प्रक्रिया की जगह एंट्रेस एग्जाम सिस्टम अपनाने की बात कही गयी थी. प्रवेश पर विश्वविद्यालय की स्थायी समिति पहले छात्रों को विश्वविद्यालय में 12वीं के नतीजों के आधार पर बनने वाली कटऑफ लिस्ट आधारित प्रणाली से प्रवेश की जगह परीक्षा कराकर प्रवेश देने पर विचार कर रहा थी. पैनल ने विचार किया कि एंट्रेंस टेस्ट सब्जेक्टिव हो या ऑब्जेक्टिव. एडमिशन पूरी तरह प्रवेश परीक्षा पर बेस्ड हो या फिर फाइनल नतीजों पर 12वीं के मार्क्स को भी वेटेज दिया जाए.  हालांकि विश्वविद्यालय ने मानव संसाधन मंत्रालय को बताया कि उसने पुरानी प्रवेश प्रक्रिया को ही जारी रखने का फैसला किया है. 

एजुकेशन से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU Admission 2017, Du Pg Courses, Mock Test, Delhi University Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com