प्रतीकात्मक चित्र
सीआईसीएसई यानी काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन अब 10वीं व 12वीं के छात्रों को डिजिलॉकर की सुविधा मुहैया कराएगा. यह इलेक्ट्रॉनिक स्पेस होगा, जिसमें छात्र अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, सर्टिफिकेट और फाइल वगैरह सेव कर सकेंगे. काउंसिल अब आईसीएसई यानी 10वीं कक्षा और आईएससी यानी 12वीं कक्षा की परीक्षा के सर्टिफेकेट की हार्ड कॉपी तो पहले की तरह देता ही रहेगा, साथ ही वह डिजिलॉकर के जरिए इन सर्टिफिकेट की डिजिटल साइन की हुई कॉपी भी मुहैया कराएगा.
इस सेवा से छात्रों को खासा लाभ होगा. वे कहीं भी अपने दस्तावेजों को बिना खो जाने के ड़र के अपने साथ रख सकते हैं. इस नई सेवा के जरिए छात्र अपने डॉक्युमेंट्स ऑनलाइन स्पेस में सेव कर सकते हैं. इस स्टोरेज के लिए छात्र के पास आधार कार्ड होना जरूरी है, क्योंकि यह स्टोरेज आधार कार्ड से लिंक होगा. छात्रों को अब डिजिटल साइन के साथ माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.
वहीं 12वीं और 10वीं के छात्र बोर्ड रिजल्ट के इंतजार में हैं. काउंसिल ने कहा है कि रिजल्ट के ऐलान के 48 घंटे पहले काउसिंल की वेबसाइट में तय डेट की खबर दे दी जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Digilocker Services, DIGILocker, DigiLocker Facility, Digilocker App, Icse And Isc, ICSE, ISC, ISC Exam Results, ISC Exams, Isc Time Table 2017, ISC Results