डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन (DTTE), दिल्ली ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. दिल्ली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, DTTE दिल्ली के तहत विभिन्न फुल-टाइम इंजीनियरिंग और नॉन- इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम्स के पहले सेमेस्टर और पहले वर्ष के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. दिल्ली CET के लिए योग्य उम्मीदवार 3 सितंबर तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
दिल्ली सीईटी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और दिल्ली सीईटी की 200 रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी. सीईटी के बारे में सभी तरह की जानकारी जैसे एप्लिकेशन की प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी और एडमिशन से जुड़ी जानकारी वेबसाइट delhidiploma.admissions.nic.in और www.tte.delhigovt.nic.in.पर उपलब्ध है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Delhi CET Application: ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवारों को नाम, फोन नंबर और ई-मेल एड्रेस के साथ खुद को रजिस्टर करना होगा.
- एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
- अपनी क्वालिफिकेशन डिटेल भरें.
- अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल भरें.
- इसके बाद अब फोटो अपलोड करके सबमिट कर दें.
- रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें.
दिल्ली CET मेरिट लिस्ट 2020
DTTE दिल्ली के तहत विभिन्न फुल-टाइम इंजीनियरिंग और नॉन- इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम्स के पहले सेमेस्टर और पहले वर्ष के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट "योग्यता" परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार DTTE के तहत टेक्नोलॉजी और पॉलिटेक्निक के विभिन्न संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं.
वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, इस बार कोरोनावायरस महामारी के चलते उम्मीदवारों को एडमिशन क्वालिफाइंग एग्जाम में हासिल किए गए अंकों के अधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार एडमिशन दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं