IIT Kanpur eMasters degree programs: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) जल्द ही तीन ई-मास्टर डिग्री कोर्स शुरू करने जा रहा है. आईआईटी कानपुर ने अपने मैनेजमेंट साइंस विभाग के माध्यम से डेटा साइंस एंड बिजनेस एनालिटिक्स, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पावर सेक्टर रेगुलेशन, इकोनॉमिक्स और मैनेजेंट पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है. ई-मास्टर डिग्री प्रोग्रामों को पूरा करने के लिए स्टूडेंट को 1 से 3 साल का समय मिलेगा. सबसे बड़ी बात की आईआईटीके के इन ई-मास्टर डिग्री प्रोग्रामों में एडमिशन लेने के लिए छात्र-छात्राओं को गेट स्कोर (GATE score) की आवश्यता नहीं होगी.
आईआईटी ई- मास्टर्स प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है, जो अगले महीने की अंत तक चलेगी. इच्छुक और योग्य स्टूडेंट 31 अक्टूबर तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट emasters.iitk.ac.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. नया बैच जनवरी 2024 में शुरू किया जाएगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ जेईई मेन 2024 सत्र 2 का क्लैश, जानें क्यों और कैसे?
क्रेडिट अंकों के आधार पर प्रतिभागी सीनेट की मंजूरी के बाद आईआईटी कानपुर में नियमित एमटेक या पीएचडी कोर्स में स्थानांतरित हो सकेंगे. कोर्स के दौरान स्टूडेंट को यहां के शिक्षकों से ऑनलाइन सीखने का भी मौका मिलेगा. इन ई- मास्टर्स कोर्स करने वाले स्टूडेंट को आईआईटी कानपुर प्लेसमेंट सेल, इनक्यूबेशन सेल और संस्थान के पूर्व छात्र नेटवर्क तक पहुंच देता है. इस कोर्स को करने वाले स्टूडेंट को अनुभवी पेशेवरों के साथ संकाय और नेटवर्क से मिलने का भी अवसर मिलेगा.
जो छात्र सफलतापूर्वक आईआईटी कानपुर के इन ई-मास्टर्स कोर्स को पूरा करेंगे, उन्हें आईआईटी कानपुर के छात्र होने का दर्जा मिलेगा. कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह के दौरान सीनेट की ओर से अनुमोदित डिग्री भी दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं