विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

कॉलेज, यूनिवर्सिटी को मिलेगी स्वच्छता रैंकिंग

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार को प्रकाशित एक नोटिस में कहा गया है कि प्रविष्टियां 20 तथा 31 जुलाई के बीच स्वीकार की जाएंगी. संस्थान मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर इसमें हिस्सा ले सकते हैं. मंत्रालय का एक दल संस्थान के दावों को परखने के लिए अगस्त में उनके परिसरों का दौैरा करेगा और रैंकिंग प्रदान करेगा.

कॉलेज, यूनिवर्सिटी को मिलेगी स्वच्छता रैंकिंग
केंद्र सरकार ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 'स्वच्छता' रैकिंग में शामिल होने को कहा है, जिसमें संस्थानों का आकलन उनके परिसरों में शौचालयों तथा कूड़ा निष्पादन तंत्र की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा. मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार को प्रकाशित एक नोटिस में कहा गया है कि प्रविष्टियां 20 तथा 31 जुलाई के बीच स्वीकार की जाएंगी. संस्थान मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर इसमें हिस्सा ले सकते हैं. मंत्रालय का एक दल संस्थान के दावों को परखने के लिए अगस्त में उनके परिसरों का दौैरा करेगा और रैंकिंग प्रदान करेगा.

जिन तथ्यों के आधार पर रैंकिंग दी जाएगी, उनमें होस्टल तथा अकादमी इमारत में शौचालयों की उपलब्धता, उनका रख-रखाव व पानी की उपलब्धता, परिसर में कूड़ा निष्पादन, ठोस व द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किसी नवाचार प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल तथा परिसर की हरियाली शामिल है.

रैंकिंग को सितंबर महीने में अंतिम रूप दे दिया जाएगा और शीर्ष संस्थानों को पुरस्कार आठ सितंबर को दिए जाएंगे.
 
लेखक के बारे में
img
शिखा शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
College Ranking, University Ranking, Cleanliness Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com