CLAT 2020 Exam Update: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2020) को एक बार फिर से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इस साल CLAT के संयोजक प्रोफेसर बलराज चौहान और जबलपुर के धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (DNLU) के वाइस-चांसलर ने NDTV को बताया कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) को देश में COVID-19 की स्थिति के कारण फिर से स्थगित कर दिया गया है. क्लैट एग्जाम 22 अगस्त को होने वाला था. अब यह परीक्षा कब होगी इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है.
प्रोफेसर चौहान ने कहा, "हम चाहते हैं कि हर छात्र को परीक्षा में बैठने का उचित मौका मिले. देश के विभिन्न हिस्सों में घोषित किए गए लॉकडाउन के कारण छात्रों को परीक्षा में शामिल होने में मुश्किल होगी. इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए हमने क्लैट परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित करने का फैसला किया है." उन्होंने यह भी कहा की परीक्षा की नई तारीख की घोषणा शिक्षा और गृह मंत्रालय की सलाह के बाद की जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि क्लैट एग्जाम इससे पहले भी कई बार स्थगित किया जा चुका है. क्लैट एग्जाम सबसे पहले 10 मई को होने वाला था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. तब से अब तक एग्जाम को कोरोनावायरस के चलते कई बार स्थगित किया गया है. पिछले साल क्लैट एग्जाम 26 मई को आयोजित किया गया था, जिसका रिजल्ट जून में जारी हुआ था.
CLAT क्या है?
कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है. इस एग्जाम के जरिए अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) लॉ कोर्सेस में एडमिशन दिया जाता है. देश में 22 लॉ यूनिवर्सिटी इस कोर्स को कराती हैं. नवंबर 2019 में कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने क्लैट के एग्जाम और सवालों के पैटर्न में बदलाव की घोषणा की थी. परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अब 200 के बजाय 150 सवाल ही करने होंगे.
क्लैट 2020 एग्जाम में अंग्रेजी भाषा, करेंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव तकनीक से सवाल पूछे जाएंगे. क्लैट एग्जाम या एडमिशन से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियस वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं