विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

ICSE, ISC Results 2020: CISCE बोर्ड के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है. CISCE बोर्ड ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. आपको बता दें कि 12वीं के 8 विषय और 10वीं के 6 विषयों की परीक्षाएं नहीं कराई गईं हैं. इन विषयों का मूल्यांकन हो चुकी तीन परीक्षाओं का औसत निकाल कर किया गया है. जो छात्र अपने संतुष्ट नहीं हैं वो दोबारा भी परीक्षा दे सकते हैं. साथ ही इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने बीते दिन अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में जानकारी दी थी. CISCE बोर्ड के नोटिस के हिसाब से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा. आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के स्टूडेंट्स का रिजल्ट 2020 काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट और काउंसिल के करियर पोर्टल पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स अपनी यूनिक आईडी की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि काउंसिल ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं परीक्षा के कुछ शेष पेपरों में स्टूडेंट्स को वैकल्पिक असेसमेंट स्कीम के आधार पर मार्क्स देने का फैसला किया है, जो COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दिए गए थे. 


CISCE Results 2020: ICSE 10th and ISC 12th Results 2020 Live Updates

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
CISCE Results 2020, ISC 12th Results 2020, ICSE 10th
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com