CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (CBSE) की कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं फिलहाल शुरू है, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं में सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए स्पेशल नीड यानी दिव्यांग छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के दौरान जिन स्पेशल या दिव्यांग छात्रों को पेपर लिखने या समझने के लिए किसी अन्य व्यक्ति या चीजों की आवश्यकता है, उन्हें इसकी जानकारी स्कूलों को देनी होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सीबीएसई बोर्ड के तमाम स्कूलों को 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्पेशल नीड वाले कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों की सारी जानकारी सीबीएसई के परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर अपडेट करने का निर्देश दिया है. बोर्ड ने यह पोर्टल 19 जनवरी खोली जो इस महीने की 24 तारीख तक खुली रहेगी. स्कूल को स्पेशल नीड वाले सभी छात्रों की जानकारी 24 जनवरी तक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.
CBSE बोर्ड की परीक्षा 2024 और मैथ का Syllabus, मैथ पेपर में इन टॉपिक्स से नहीं होंगे सवाल
सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों को बोर्ड परीक्षा में सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए स्पेशल नीड वाले बच्चों की स्थिति के बारे में सीबीएसई बोर्ड को सूचित करना होगा. ताकि बोर्ड परीक्षा वाल दिन जिन स्कूलों में बच्चे के बोर्ड परीक्षा का सेंटर है, वहां स्पेशल नीड वाले स्टूडेंट के असिस्टेंट या व्हील चेयर आदि अन्य चीजें उपलब्ध कराई जा सके. याद रहे कि 24 जनवरी के बाद कोई भी रीक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी.
NEET 2024: नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे, जानें नीट लेटेस्ट अपडेट, डेट और Eligibility
स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा. इसके बाद स्पेशल नीड वाले छात्रों और उनकी दिव्यांगता का कारण स्क्रीन पर दिखाई देगा. साथ ही छात्रों को बोर्ड द्वारा मिलने वाली सुविधाएं भी स्क्रीन पर नजर आएंगी. अगर किसी स्टूडेंट को वेबसाइट पर दी गई किसी भी सुविधा की जरूरत है तो स्कूलों को उस विकल्प का चयन करना होगा. स्पेशल नीड वाले स्टूडेंट के एडमिट कार्ड में उस नीड का उल्लेख होगा, जिसे एग्जाम सेंटर अधीक्षक को उपलब्ध करानी होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं