NEET UG Registration 2024: एनटीए के वार्षिक कैलेंडर 2024 के मुताबिक इस साल नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 5 मई 2024 को किया जाएगा. हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के भी नाम से भी जाना जाता है. इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश मिलता है. यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों शामिल हैं. एनटीए ने नीट यूजी 2024 परीक्षा की तारीख तो जारी कर दी है, लेकिन नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे, इसकी तारीख जारी नहीं की है. खबरों की मानें तो इस साल नीट यूजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मार्च 2024 में शुरू होने की उम्मीद है.
NEET UG 2024 पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही neet.nta.nic.in पर शुरू होने की संभावना है. एनटीए जल्द ही नीट 2024 नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म जारी करेगा. नीट 2024 रजिस्ट्रेशन मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगे. नीट आवेदन तिथि पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नीट 2024 के लिए योग्यता
नीट यूजी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर, 2023 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए. इस परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है.
मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. नीट के लिए 12वीं की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.
योग्यता परीक्षा में न्यूनतम कुल अंक
नीट यूजी में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 50% अंकों की जरूरत होती है. वहीं एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल को 40% जबकि पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवार को 45% प्रतिशत
NEET UG 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
नीट 2024 नोटिफिकेशनः मार्च 2024
नीट 2024 आवेदन प्रक्रिया शुरूः मार्च का पहला हफ्ते से अप्रैल 2024 का पहला हफ्ता
नीट 2024 करेक्शन विंडोः अप्रैल 2024 का दूसरा हफ्ता
नीट 2024 एडमिट कार्डः अप्रैल 2024 का अंतिम हफ्ता
नीट 2024 परीक्षा तिथिः 5 मई 2024 को
नीट 2024 आंसर-कीः जून 2024 का पहला हफ्ता
नीट 2024 रिजल्ट की घोषणाः जून 2024 दूसरा हफ्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं