विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

करियर टिप्स: आगे बढ़ते जाना है, तो ध्यान रखनी होंगी से पांच बातें...

हो सकता है कि आपको लगता हो कि आप अपने ऑफिस में सबसे ज्यादा क्वॉलिफाइड हैं. आपके अकेडमिक्स बेहद स्ट्रॉन्ग हैं. लेकिन जब तक काम में एक्सिलेंस नहीं लाएंगे ये सब बेकार हैं.

Also Read in
करियर टिप्स: आगे बढ़ते जाना है, तो ध्यान रखनी होंगी से पांच बातें...
करियर में कई बार हम समय से काफी पीछे छूट जाते हैं. ऐसा लगता है कि सब कुछ अच्छा होते हुए भी कुछ कमी है. जिस समय जहां होना चाहिए अगर आप खुद को उस समय वहां नहीं पाते, तो जरूरत है कुछ बातों पर ध्यान देने की- 

एक्सिलेंस है जरूरी: 
हो सकता है कि आपको लगता हो कि आप अपने ऑफिस में सबसे ज्यादा क्वॉलिफाइड हैं. आपके अकेडमिक्स बेहद स्ट्रॉन्ग हैं. लेकिन जब तक काम में एक्सिलेंस नहीं लाएंगे ये सब बेकार हैं. किताबी ज्ञान से निकल कर खुद को अपनी फिल्ड और प्रोफाइल के अनुसार और अधि‍क दक्ष बनाएं. इससे आप अपने क्षेत्र में और आगे बढ़ पाएंगे. 

ईमानदार रहें: 
बहुत जरूरी है कि आप अपने करियर के प्रति ईमानदार रहें. कभी भी खुद को लेकर शेख‍ियां न बघाएं और न ही अपने काम की डींगें हांकें. ऐसा करने से लोगों को या आपके बॉस को आपसे उम्मीदें बढ़ जाएंगी और अगर आप उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, तो यह आपके हक में नहीं होगा. इसलिए अपने काम को बोलने दें और अपने मुंह मियां मि‍ट्ठू बनने से बचें. 

ओवर एंबिशियस: 
महत्वकांक्षी होना ठीक है, लेकिन अपनी महत्वकांक्षाओं के लिए अगर आप दूसरों को ताक पर रखेंगे तो यह आपके लिए कुछ पलों का सुकून या संतोष तो ला सकता है, लेकिन करियर में ऊंची उड़ान नहीं दे सकता. महत्वकांक्षी होना अच्छा है, लेकिन इसके लिए पॉलिटिक्स अपना कर दूसरों की टांग खींच कर आगे बढ़ना ठीक नहीं. हर चीज का एक नियत समय होता है. और अगर आप अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करना चाहते हैं, तो मेहनत करें और फल पाएं. 


खुद को बदलें
कई बार हम एक ही कंपनी में लंबे समय तक एक ही तरह का काम करने में ही संतोष तलाश लेते हैं. लेकिन यह आपके करियर के लिए नुकसानदेय हो सकता है. एक ही कंपनी में रहना ठीक है, लेकिन कुछ नया न सीखना या करना बेहद खतरनाक. खुद को अप टू डेट रखना बेहद जरूरी है. इसलिए नई-नई तकनीक और वक्त के साथ खुद में बदलाव करते रहें. 

आत्मविश्वास है बेहद जरूरी
आपने भले ही काफी कुछ सीख लिया हो, काफी अच्छी श‍िक्षा ली हो और आप कई मायनों में दूसरों से बेहतर हों, लेकिन अगर आपमें आत्मविश्वास नहीं, तो यह सब बेकार साबित हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि अपने अंदर आत्मविश्वास बनाए रखें. आत्मविश्वास होगा तभी आपके बॉस या दूसरे लोग आप पर विश्वास जता पाएंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Career, Career Advance, Career After Marriage, Career Boost, Career Change, Career Change In 2017, Career Decisions, Career Development, Career Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com