विज्ञापन

Career में Networking क्यों जरूरी है, होते हैं कई फायदे, नौकरी चले जाने पर भी...

Networking Importance: अगर आपको करियर में तेजी से आगे बढ़ना है तो नेटवर्किंग बहुत जरूरी है. कई लोग सोचते हैं कि नेटवर्किंग केवल बिजनेस करने वालों के लिए जरूरी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है.

Career में Networking क्यों जरूरी है, होते हैं कई फायदे, नौकरी चले जाने पर भी...

Networking Importance: अगर आपको करियर में तेजी से आगे बढ़ना है तो नेटवर्किंग बहुत जरूरी है. कई लोग सोचते हैं कि नेटवर्किंग केवल बिजनेस करने वालों के लिए जरूरी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोग, फ्रीलांस करने वाले लोगों के लिए नेटवर्किंग बहुत फायदेमंद होती है. जानें करियर में Networking क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हो सकते हैं.

Networking क्‍या होती है 

Networking का मतलब है प्रोफेशनल लोगों से जुड़ना और अच्छे संबंध बनाना. सही लोगों से जुड़कर आप न केवल नई चीजें सीख सकते हैं, बल्कि बेहतर नौकरी और करियर ग्रोथ के अवसर भी पा सकते हैं. इसलिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि अच्छे प्रोफेशनल संबंध बनाना भी सफलता के लिए जरूरी होता है. 

Networking के फायदे  

नई नौकरी के मौके 

कई कंपनियां नौकरी की जानकारी सार्वजनिक करने से पहले अपने कर्मचारियों के माध्‍यम से भर्तियां करती हैं. जिनका अच्छा प्रोफेशनल नेटवर्क होता है, उन्‍हें नई नौकरी या बेहतर अवसरों की जानकारी जल्दी मिल जाती है. कई बार रेफरेंस के जरिए नौकरी मिलने के चांस भी बढ़ जाते हैं. 

OFFER Letter साइन करने से पहले पूछ लेने चाहिए ये 7 सवाल

इंडस्ट्री की जानकारी 

आप जिस भी इंडस्‍ट्री में काम करते हैं, वहां क्‍या नया चल रहा है, लेटेस्‍ट अपडेट आपको नेटवर्किंग के माध्‍यम से मिल सकते हैं. इंडस्ट्री में होने वाले नए बदलाव, ट्रेंड्स और टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी मिलती रहती है. यह जानकारी करियर ग्रोथ में मदद करती है. 

सीखने का मौका 

जब आप अनुभवी लोगों से जुड़ते हैं, तो उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकते हैं. उनके सुझाव और सलाह आपको सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करते हैं. कई बार एक अच्छी सलाह आपके करियर को नई दिशा दे सकती है. 

पहचान बनती है

नेटवर्किंग के जरिए लोग आपको और आपके काम को पहचानने लगते हैं. प्रोफेशनल पहचान मजबूत हो सकती है. इससे भविष्य में अच्छे अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है. 

NASA में काम करना है तो जानें क्‍या करें पढ़ाई, कैसे मिलेगी नौकरी

मुश्किल समय में मदद मिलती है

अगर कभी नौकरी चली जाए या करियर में कोई समस्या आ जाए, तो आपका नेटवर्क आपके काम आ सकता है. सही लोग नई नौकरी, फ्रीलांस काम या जरूरी सलाह दिलाने में मदद कर सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com