CA Exam 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2020 में होने वाले सीए एग्जाम (CA Exam) के लिए एडिशनल परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. हर गुजरते दिन के साथ कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके मद्देनजर संस्थान ने छात्रों और संबंधित सदस्यों की सुरक्षा के लिए नए परीक्षा केंद्रों को जोड़ने का फैसला किया है.
Important Announcement regarding Additional Examination Centres
— Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai) August 4, 2020
For more details please click herehttps://t.co/sL46TBwoM0@atulguptagst @JambusariaNihar pic.twitter.com/hccOD5YFuD
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शहर जैसे- अंबिकापुर, बालोतरा, कलबुर्गी, रायगढ़ और पोर्ट ब्लेयर जहां केवल फाउंडेशन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र थे, अब नवंबर 2020 में आयोजित होने वाली सीए (CA) की परीक्षा के लिए भी यहां एक परीक्षा केंद्र होगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर नियमित रूप से परीक्षा से जुड़ी अपडेट लेते रहें.
बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई/जुलाई में होने वाली सीए (CA) की परीक्षा कोरोनावायरस के खतरे के चलते कैंसिल कर दी थी. अब ये परीक्षा नवंबर में होने वाली परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाएगी. स्टूडेंट्स जुलाई एग्जाम के लिए खुद को रजिस्टर्ड कर चुके हैं, उन्हें अब दोबारा से खुद को रजिस्टर करने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, वे अपनी सहूलियत के हिसाब से दूसरे परीक्षा केंद्रों का चयन कर सकेंगे.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) नवंबर में होने वाली सीए (CA Exam) की परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान भी कर चुका है. एक नवंबर से ये परीक्षाएं कराई जाएंगी. CA परीक्षाएं एक नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं