BSEB 12th Scrutiny 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 26 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परिणाम घोषित कर दिए हैं. बोर्ड आज 1 अप्रैल से 12वीं कक्षा के लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू कर रहा है. इस के लिए आवेदन विंडो 7 अप्रैल तक खुली रहेगी. छात्र जो अपने परिणामों से असंतुष्ट हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.
छात्रों को आवेदन पत्र के साथ प्रति सब्जेक्ट के लिए 70 रुपये का शुल्क भी देना होगा. स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी और संशोधित परिणाम, जहां आवश्यक होगा, बाद में घोषित किया जाएगा.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
BSEB 12th Scrutiny: स्क्रूटनी के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद स्क्रूटनी या री-चेकिंग के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, रोल कोड और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
- अब अपनी सिस्टम जनरेटेड एप्लिकेशन आईडी की मदद से लॉग इन करें.
- अब सब्जेक्ट को चुनें, जिन्हें आप दोबारा चेक कराना चाहते हैं.
- अब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग की मदद से स्क्रूटनी की फीस भरें.
12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद BSEB अब कक्षा 10वीं के अंतिम परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित कर सकता है. बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम की तारीख और समय बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषित किए जाने की संभावना है.
बीएसईबी 12वीं का परिणाम 26 मार्च को घोषित किया गया था और आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए पास प्रतिशत 78.04 प्रतिशत रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं