विज्ञापन

Bill Gates ने बताया, इंटरव्‍यू में 'हम आपको क्‍यों Hire करें', 'सैलरी एक्‍सपेक्‍टेशन क्‍या है' जैसे सवालों के जवाब कैसे दें

Job Interview में अक्सर सवाल ऐसा होता है- 'हम आपको ही नौकरी पर क्यों रखें'? या 'आपकी सैलरी एक्‍सपेक्‍टेशन कितनी है'. इन सवालों के जवाब बहुत सोच-समझकर देने होते हैं. 

Bill Gates ने बताया, इंटरव्‍यू में 'हम आपको क्‍यों Hire करें', 'सैलरी एक्‍सपेक्‍टेशन क्‍या है' जैसे सवालों के जवाब कैसे दें

Job Interview में अक्सर सवाल ऐसा होता है- 'हम आपको ही नौकरी पर क्यों रखें'? या 'आपकी सैलरी एक्‍सपेक्‍टेशन कितनी है'. इन सवालों के जवाब बहुत सोच-समझकर देने होते हैं.  माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे सफल उद्यमियों में से एक बिल गेट्स ने इस तरह के सवालों के ऐसे जवाब बताए हैं, जो किसी भी उम्मीदवार के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.   

बिल गेट्स ने बताया- ऐसे दें जवाब 

बिल गेट्स का मानना है कि प्रश्न का उत्तर देते समय केवल डिग्री, अनुभव या तकनीकी कौशल गिनाने से काम नहीं चलता. इंटरव्यू लेने वाले यह जानना चाहते हैं कि आप कंपनी के लिए क्या खास वेल्‍यू जोड़ सकते हैं. इसलिए उम्मीदवार को कौशल, प्रॉब्‍लम सॉल्विंग स्किल्‍स और सीखने की इच्छा को स्पष्ट रूप से सामने रखना चाहिए.  

गेट्स के अनुसार, अच्‍छा उत्तर इस प्रकार हो सकता है-

'मेरे पास इस क्षेत्र से जुड़ा अनुभव और आवश्यक कौशल है. मैं समस्याओं को जल्दी समझकर उनके व्यावहारिक समाधान खोज सकता या सकती हूं. मैं नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार हूं और आपकी टीम के लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता हूं'.

पिछले कार्यों या उपलब्धियों के उदाहरण दें 

गेट्स का मानना है कि उम्मीदवारों को अपने पिछले कार्यों या उपलब्धियों के उदाहरण देने चाहिए. यदि आपने किसी प्रोजेक्ट में बेहतर परिणाम दिए हैं, किसी चुनौती का समाधान निकाला है या टीम को सफलता दिलाने में भूमिका निभाई है, तो उसका उल्लेख जरूर करें. इससे आपकी बात अधिक विश्वसनीय बनती है. 

इंटरव्यू में बढ़ा-चढ़ाकर दावे ना करें 

बिल गेट्स ईमानदारी को भी बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं. उनका मानना है कि इंटरव्यू में बढ़ा-चढ़ाकर दावे करने के बजाय अपनी वास्तविक क्षमताओं और अनुभवों के बारे में बात करनी चाहिए. इंटरव्यूअर अक्सर अनुभव से समझ जाते हैं कि कौन व्यक्ति सच्चा है और कौन केवल प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है.   

वेतन की अपेक्षा 

उनका मानना है कि वेतन की अपेक्षा (Salary Expectation) पर चर्चा करते समय पारदर्शिता और व्यावहारिक सोच जरूरी है. इसलिए इस सवाल पर खुलकर बात करें.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bill Gates, Interview Tips, Interview Tips Group Discussions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com